Best Free Project Management Tools for Small Business in India(2026): Quick Overview
क्या आपकी team के tasks WhatsApp group में दबे रहते हैं? क्या किसी ने काम किया या नहीं, यह जानने के लिए आपको अपने दो-तीन लोगों को call करना पड़ता है? अगर हाँ, तो आपको एक project management tool की काफी ज़रूरत है, और इसके शुरुआत के लिए पैसे खर्च करना ज़रूरी भी नहीं है।
इस post में हम best free project management tools for small business in India की तुलना कर रहे हैं: जैसे की Trello, ClickUp, Zoho Projects और Asana। हर tool का free plan अलग तरह से सीमित है, और इसमें यही सबसे बड़ी बात है। क्योंकी कोई tool users पर रोक लगाता है, कोई projects पर, और कोई storage पर। ग़लत tool चुनने पर कुछ ही हफ़्तों में आपको paid plan लेना पड़ सकता है।
इसलिए अंत तक पढ़ने पर आपको साफ़ पता हो ज़ाएगा कि आपकी team के size और काम के हिसाब से कौन सा free task management app सबसे सही रहेगा।
What Is Project Management Software
Project management software एक ऐसी जगह है जहाँ team का सारा काम एक साथ दिखता है। हर काम (task) किसी एक व्यक्ति को दिया जाता है, उसकी आख़िरी तारीख़ (deadline) तय होती है, और वह “To Do”, “In Progress” या “Done” जैसी stages से गुज़रता है। Regular discussions, files और comments भी उसी task के साथ जुड़े रहते हैं।
Key Benefits of Project Management Software
- Clear ownership: हर task पर एक नाम होता है, इसलिए “यह किसका काम था?” वाली बहस ही ख़त्म हो जाती है।
- Deadline visibility: पूरी team एक नज़र में देख सकती है कि क्या पीछे चल रहा है।
- Less follow-up: आपको बार-बार message करके पूछना नहीं पड़ता, क्योंकि इसमें आपको status खुद ही दिख जाता है।
- Work history: कौन सा काम कब हुआ, इसका record रहता है, जो client के साथ बात करते समय काम आता है।
Why Small Businesses in India Need a Project Management Tool
भारत के ज़्यादातर छोटे बिज़नेस आज भी WhatsApp, Excel और डायरी से team चलाते हैं। शुरुआत में यह ठीक लगता है, पर जैसे ही 4-5 लोग और कई clients जुड़ते हैं, तब चीज़ें बिखरने लगती हैं। इसमें एक message कहीं ऊपर ही दब जाता है, तो किसी एक के पास Excel sheet का पुराना version रह जाता है, और कई बार एक deadline हि चूक जाती है।
मान लीजिए आपकी digital marketing एजेंसी या छोटी दुकान की online team है। एक कर्मचारी छुट्टी पर चला गया। तो क्या बाकी लोग जानते हैं कि उसके कौन से काम अधूरे हैं? मगर Project management tool में यह जानकारी पहले से सबके सामने होती है।
Signs You Have Outgrown WhatsApp and Excel
अगर इनमें से दो-तीन बातें आपके साथ होती हैं, तो अब Project management tool use करने का समय आ गया है,
- Tasks भूल जाते हैं या बार-बार याद दिलाना पड़ता है।
- एक ही काम दो लोग कर लेते हैं, या कोई भी नहीं करता।
- Client पूछता है “काम कहाँ तक पहुँचा?” और आपको जवाब ढूँढना पड़ता है।
- नया कर्मचारी जुड़ता है तो उसे सब कुछ शुरुआत से समझाना पड़ता है।
How These Tools Are Compared
इस comparison में हर tool को इन पाँच Criteria पर परखा गया है,
- Free Plan Limits: Users, projects, boards या storage पर कौन सी limit है।
- Ease of Use: नया व्यक्ति कितनी जल्दी काम शुरू कर पाता है। जो tool मुश्किल हो, उसे team use करना ही छोड़ देती है।
- Task Views: Kanban board, list और calendar जैसे अलग-अलग तरीकों से काम देखने की सुविधा।
- Team Collaboration: Comments, task assign करना, files जोड़ना और deadline reminders।
- Mobile App और Integrations: फ़ोन पर काम कितना आसान है, और बाकी tools (Google Drive, Slack, Zoho apps) से integration कैसा है।
Quick Comparison: Best Free Project Management Tools for Small Business in India(2026)
| Tool | Free Plan Limit | Best For |
| Trello | 10 collaborators, 10 boards per workspace | simple Kanban काम, शुरुआती team |
| ClickUp | Unlimited members और tasks, 60 MB storage | बहुत सारी सुविधाएँ चाहने वाली बढ़ती team |
| Zoho Projects | 5 users, 3 projects, 5 GB storage | Zoho use करने वाले बिज़नेस |
| Asana | 2 users (Personal plan) | अकेले या दो लोगों की team |
Note: Free plan की limits बार-बार बदलती रहती हैं, इसलिए tool चुनने से पहले उसकी official site पर latest जानकारी ज़रूर देखें।
1. Trello: Best for Simple Kanban Task Management
Trello की पहचान इसके Kanban boards से है। आपको एक board मिलता है, उसमें columns होते हैं (“To Do”, “Doing”, “Done”), और हर काम एक card होता है जिसे आप एक column से दूसरे में खींचकर ले जाते हैं। यह इतना simple है कि पहले ही दिन कोई भी इसे समझ लेता है।
How Trello Works for Small Teams
Trello मूल रूप से एक digital board है। आप अपने काम के हिसाब से columns बनाते हैं (जैसे “To Do”, “In Progress”, “Done”), हर काम का एक card बनाते हैं, और काम आगे बढ़ने पर card को अगले column में खींच देते हैं। हर card में due date, checklist, attachments और comments जुड़ सकते हैं, और team members को card assign भी किया जा सकता है। इसकी सबसे बड़ी खूबी इसकी सादगी है, इसलिए नया member बिना ज़्यादा training के जल्दी शुरू कर लेता है। Content calendar, client orders या सीधे और दोहराए जाने वाले कामों के लिए यह अच्छा विकल्प है। Calendar और Timeline जैसे advanced views आम तौर पर paid plans में आते हैं, और free plan में boards और collaborators की सीमा भी है।
Key Features of Trello
- Drag-and-drop Kanban boards और cards
- हर card में checklist, due date, attachments और comments
- Team members को cards assign करना
- Free plan में भी कई “Power-Ups” (integrations) जोड़ने का विकल्प, पर संख्या limited
Pricing and Free Plan Limits of Trello
Free plan में आप एक workspace में 10 collaborators और 10 boards तक रख सकते हैं। Paid plans में ज़्यादा views (जैसे calendar और timeline) और बेहतर admin control मिलता है। इसकी Billing डॉलर में होती है, इसलिए खरीदने से पहले official site पर latest price ज़रूर देख लें।
Pros and Cons of Trello
Pros:
- सबसे आसान learning curve, नया user भी जल्दी सीख लेता है
- simple और easy interface
- छोटी team के लिए free plan काफ़ी है
Cons:
- बड़े और tough projects के लिए limited (Gantt जैसी सुविधाएँ free में नहीं)
- Reports और time tracking जैसी चीज़ें थोडी weak है
- Boards की संख्या की limit
Who Should Use Trello
Freelancers, छोटी content और marketing teams, और ऐसे बिज़नेस जो पहली बार कोई tool आज़मा रहे हैं।
Official website: Trello
2. ClickUp: Best for Teams That Want Maximum Features
ClickUp का दावा है कि वह एक ही जगह पर tasks, docs, goals और chat सब कुछ दे देता है। इसकी सबसे बड़ी ताक़त है कि free plan में भी unlimited tasks और members मिलते हैं, यानी आप team का साइज़ बढ़ाते जाएँ तो भी users की गिनती पर रोक नहीं लगती।
How ClickUp Works for Small Teams
ClickUp में काम “Spaces”, “Folders”, “Lists” और “Tasks” के ढाँचे में रहता है। एक ही data को आप List, Board, Calendar या Table जैसे अलग-अलग views में देख सकते हैं, यानी एक व्यक्ति Kanban पसंद करे और दूसरा List, तो दोनों अपनी पसंद से देख सकते हैं। Tasks में subtasks, checklists, priorities और tags जोड़े जा सकते हैं। Collaborative docs और whiteboards जैसी चीज़ें भी उसी जगह मिल जाती हैं। इसके free plan की सबसे बड़ी ख़ासियत है कि members और tasks पर रोक नहीं है। पर storage सिर्फ़ 60 MB है, और Spaces की संख्या व कुछ advanced features पर सीमाएँ हैं। इतने सारे options की वजह से शुरुआत में थोड़ा सीखना पड़ता है, इसलिए पहले एक सरल setup से शुरू करना बेहतर रहता है।
Key Features of ClickUp
- List, Board, Calendar और कई दूसरे views एक ही data पर
- Task dependencies, priorities और custom statuses (plan के हिसाब से)
- Collaborative docs और whiteboards (plan के हिसाब से)
- Mobile apps और कई integrations
Pricing and Free Plan Limits of ClickUp
Free plan में unlimited members और tasks मिलते हैं, पर storage सिर्फ़ 60 MB है, जो files ज़्यादा use करने वाली team के लिए जल्दी भर सकती है। कई advanced features भी paid plan में ही खुलते हैं।
Pros and Cons of ClickUp
Pros:
- Free plan में users की कोई गिनती नहीं
- बहुत सारी सुविधाएँ, जो team के साथ बढ़ती हैं
- एक ही tool में कई काम
Cons:
- Options बहुत ज़्यादा हैं, इसलिए शुरुआत में उलझन हो सकती है
- Free plan की storage कम है (60 MB)
Who Should Use ClickUp
बढ़ती teams, एजेंसियाँ, और वे लोग जो एक ही जगह पर सब कुछ चाहते हैं और सीखने में थोड़ा समय देने को तैयार हैं।
Official website: ClickUp
3. Zoho Projects: Best for Businesses Already Using Zoho
Zoho Projects भारतीय कंपनी Zoho का project management tool है। अगर आप पहले से Zoho Invoice या Zoho Vault जैसे tools इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए यह स्वाभाविक अगला कदम हो सकता है। इसमें tasks, milestones, Gantt charts और time tracking जैसी चीज़ें मिलती हैं।
Please visit for more information: Zoho Vault
How Zoho Projects Works for Small Teams
Zoho Projects में काम “Projects”, “Task Lists” और “Milestones” में बँटता है। हर task पर start और end dates, owner, priority और subtasks जोड़े जा सकते हैं। Free plan में Kanban board मिलता है, और Gantt chart भी सीमाओं के साथ मिलता है, जिससे पूरे project की timeline एक नज़र में दिख जाती है। Mobile apps भी उपलब्ध हैं। अगर आप पहले से Zoho के बाकी tools use करते हैं, तो एक ही ecosystem में काम करना आसान हो जाता है। ध्यान रहे कि free plan में projects की संख्या सीमित है, project templates और AI assistant (Zia) नहीं मिलते, और कुछ Zoho apps के साथ integration भी सीमित रहता है।
Official website: Zoho Projects
Key Features of Zoho Projects
- Tasks, subtasks, milestones और dependencies
- Gantt charts और Kanban view
- Timesheets और time tracking (plan के हिसाब से)
- Mobile apps और बाकी Zoho tools (CRM, Meeting) से Integrate
Pricing and Free Plan Limits of Zoho Projects
Free plan में आम तौर पर 5 users, 3 projects और 5 GB storage मिलती है। Free plan में project templates और AI assistant (Zia) नहीं मिलते। कुछ Zoho apps (जैसे Invoice और Books) के साथ free plan का integration भी सीमित बताया गया है। चूँकि अलग-अलग जगह limits थोड़ी अलग लिखी मिलती हैं, इसलिए official pricing page पर ज़रूर जाँच लें।
Pros and Cons of Zoho Projects
Pros:
- Free plan में Gantt chart जैसी सुविधा (limitations के साथ)
- Paid plans अपेक्षाकृत किफ़ायती बताए जाते हैं
- Zoho के बाकी tools के साथ अच्छा तालमेल
Cons:
- Free plan में सिर्फ़ 3 projects
- Interface कुछ लोगों को ClickUp या Trello जितना आसान नहीं लगता
- Zoho से बाहर के users के लिए फ़ायदा कम हो जाता है
Who Should Use Zoho Projects
वे छोटे बिज़नेस जो पहले से Zoho ecosystem में हैं, या जिन्हें free plan में Gantt chart जैसी चीज़ें चाहिए।
Please visit for more information: Zoho Invoice
4. Asana: Best for Structured Workflows
Asana एक साफ़-सुथरा और अच्छा tool है, जो काम को projects, sections और tasks में बाँटकर चलता है। इसका interface काफी professional लगता है, और tasks की dependencies और timelines संभालने में यह मज़बूत माना जाता है।
How Asana Works for Small Teams
Asana में काम “Projects”, “Sections” और “Tasks” में व्यवस्थित होता है। हर task में owner, due date, subtasks और comments होते हैं। Free Personal plan में List, Board और Calendar views, unlimited tasks और projects, और 100 से ज़्यादा integrations मिलते हैं। इसका interface साफ़ और professional है, इसलिए structured काम के लिए यह अच्छा माना जाता है। लेकिन Timeline, Gantt view और task dependencies जैसी सुविधाएँ paid plans में आती हैं। और free Personal plan सिर्फ़ 2 users के लिए है, इसलिए 3 या उससे ज़्यादा लोगों की टीम को शुरू से paid plan लेना पड़ेगा।
Key Features of Asana
- List, Board और Calendar views
- Tasks, subtasks, due dates और 100 से ज़्यादा integrations
- Project templates और workflows
- कई apps के साथ integration
Pricing and Free Plan Limits of Asana
यह सबसे ज़रूरी बात है क्योंकि Asana का मौजूदा free Personal plan सिर्फ़ 2 users तक सीमित है। पहले यह limit 10 users की थी, जिसे नवंबर 2025 में घटाया गया। इसलिए 3 या उससे ज़्यादा लोगों की team को पैसे देकर plan लेना पड़ेगा।
Pros and Cons of Asana
Pros:
- साफ़ और professional interface
- Workflows और structured कम का अच्छा प्रबंधन
Cons:
- Free plan सिर्फ़ 2 users के लिए
- छोटी team के लिए paid plan जल्दी ज़रूरी हो जाता है
- Billing डॉलर में होने से India के छोटे बिज़नेस के लिए महँगा पड़ सकता है
Who Should Use Asana
अकेले काम करने वाले professionals, दो लोगों की team, या वे बिज़नेस जो शुरू से paid plan लेने को तैयार हैं।
Official website: Asana
Trello vs ClickUp: Which One Should You Choose
यह एक सबसे ज़्यादा पूछा जाने वाला सवाल है, और जवाब आपकी team पर निर्भर करता है। अगर आपको कम समय में शुरू करना है और काम simple है, तो Trello बेहतर है। इसे सीखने में समय भी कम लगता हैं। अगर आपकी team बढ़ रही है और आप एक ही tool में tasks, docs और goals रखना चाहते हैं, तो ClickUp लंबे समय के लिए बेहतर option है, मगर आप शुरुआत की उलझन झेलने को तैयार हों तो।
How to Choose the Right Project Management Tool for Your Business
- Team size: अकेले हैं या 2 लोग, तो Asana या Trello। अगर 3 से 5 लोग हैं, तो Zoho Projects या Trello। इससे बड़ी team है, तो ClickUp, क्योंकि उसके free plan में users की limit नहीं है।
- Work type: सीधे और दोहराए जाने वाले काम (content calendar, orders) के लिए Trello। लंबे projects जिनमें dependencies हैं, उनके लिए Zoho Projects या ClickUp।
- Budget: अगर budget बहुत limited है, तो ClickUp या Zoho Projects का free plan try करो। Asana का free plan बड़ी team के काम का नहीं है।
- Existing ecosystem: Zoho use करते हैं तो Zoho Projects को ज़रूर देखें।
Common Mistakes to Avoid While Choosing a Tool
- सबसे ज़्यादा features वाला tool चुनना। अगर team उसे use ही नहीं करती, तो features का कोई मतलब नहीं।
- Free plan की limits न देखना। क्योंकि बाद में पता चलता है कि आपकी team उस limit से बाहर है।
- Team से पूछे बिना tool थोपना। जिन्हें रोज़ use करना है, उनसे पहले राय लें।
- बहुत सारे tools एक साथ चलाना। एक tool चुनें और सबको उसी पर लाएँ।
- Setup पर बहुत समय लगाना। पहले एक छोटा project शुरू करें, फिर ज़रूरत के हिसाब से बढ़ाएँ।
7-Day Plan to Get Your Team Started
- Day 1 से 2: एक tool चुनें और अपना पहला board या project बनाएँ। सिर्फ़ एक चालू काम से शुरू करें।
- Day 3: team के 2 से 3 लोगों को जोड़ें और tasks assign करना सिखाएँ।
- Day 4 से 5: WhatsApp पर काम माँगना बंद करें। हर नया काम tool में ही डालें।
- Day 6: Deadlines और priorities जोड़ें, और एक हफ़्ते के tasks देखें।
- Day 7: team से feedback लें कि क्या मुश्किल लगा, और ज़रूरत के हिसाब से settings बदलें।
Final Verdict: For Best Free Project Management Tools for Small Business
अगर सीधा सुझाव देना हो तो,
- Best for beginners: Trello
- Best for growing teams: ClickUp
- Best for Zoho users: Zoho Projects
- Best for solo professionals: Asana
याद रखें, सबसे अच्छा tool वही है जिसे आपकी team सचमुच रोज़ use करे। इसलिए कल एक tool चुनिए, एक छोटा project डालिए, और एक हफ़्ता उसे आज़माइए। इससे ज़्यादा complicated शुरुआत की ज़रूरत नहीं है।
Frequently Asked Questions
Q1. Which Is the Best Free Project Management Tool for Small Business in India
Ans: इसका कोई एक जवाब नहीं है। 10 से ज़्यादा लोगों के लिए ClickUp, शुरुआती और simple काम के लिए Trello, और Zoho use करने वालों के लिए Zoho Projects बेहतर है।
Q2. Is Asana Free for Small Teams
Ans: Asana का free plan अब सिर्फ़ 2 users के लिए है, इसलिए 3 या उससे ज़्यादा लोगों की team के लिए यह काफ़ी नहीं है।
Q3. Can I Use Trello for Free With My Whole Team
Ans: हाँ, free plan में एक workspace में 10 collaborators और 10 boards तक की अनुमति है। इससे बड़ी team के लिए paid plan लेना पड़ेगा।
Q4. Do These Tools Work on Mobile
Ans: हाँ, चारों tools के mobile apps उपलब्ध हैं, जिनसे आप चलते-फिरते tasks देख और अपडेट कर सकते हैं।
Q5. Do I Really Need a Project Management Tool for a Small Team
Ans: अगर आपकी team में 3 या ज़्यादा लोग हैं और कई clients या projects चल रहे हैं, तो हाँ। इससे follow-up का समय बचता है और काम चूकने की संभावना कम होती है।
Disclaimer: यह post जानकारी के उद्देश्य से है। Free plan की limits और pricing बदल सकती हैं, इसलिए निर्णय से पहले official website देखें।
