Business Email on Your Own Domain: Quick Overview
किसी भी ग्राहक को आपके बिज़नेस से जो पहला email मिलता है, उसकी पहचान आपके email address से बनती है। orders@yourbusiness.in जैसा email address आपके बिज़नेस के नाम को सीधे दर्शाता है, जबकि किसी व्यक्तिगत Gmail address से भेजा गया email कई ग्राहकों को कम professional लग सकता है।
इस guide में हम step-by-step देखेंगे कि business email on your own domain कैसे शुरू किया जाता है। और इसके लिए इसमें Google Workspace का उपयोग किया गया है, और हर तकनीकी जानकारी Google की official help documentation पर आधारित है। अंत में एक DNS cheat sheet और एक setup checklist भी दी गई है, जिन्हें आप सीधे अपने काम में ले सकते हैं।
यह guide कैसे तैयार हुई: इसमें बताई गई सभी जानकारी Google Workspace की official help pages (अक्टूबर 2026 तक अपडेट) पर आधारित है। Menu के नाम और विकल्प समय के साथ बदल सकते हैं, इसलिए हर step के साथ official page का link भी दिया गया है।
What Is a Business Email on Your Own Domain
Business email का अर्थ है एक ऐसा email address जो आपके अपने domain पर खत्म हो जाता है, जैसे कि name@yourbusiness.in। इसके लिए आपको आपका domain, और एक email service (यहाँ Google Workspace) ये दो चीज़ें चाहिए। और इन दोनों चीजोंको जोड़ने का काम DNS records करते हैं।
DNS records आपके domain की एक तरह की “Directory” हैं। जब कोई आपको email भेजता है, तो भेजने वाला computer आपके domain के MX records देखता है ताकि पता चल सके कि email कहाँ पहुँचाना है। इस guide में आप चार तरह के records जोड़ेंगे जैसे कि, TXT (domain verification), MX (email delivery), SPF और DKIM (email की प्रामाणिकता), और DMARC (नीति)।
Before You Begin: What You Need
शुरू करने से पहले ये तीन चीज़ें तैयार रखें,
- एक ऐसा domain जिसके आप मालिक हैं या जिसे आप manage करते हैं: Google के अनुसार Gmail और Calendar जैसे पूरे Business features के लिए ऐसे domain से sign up करना होता है। अगर आपके पास domain नहीं है, तो Google स्वयं हि sign-up के दौरान domain खरीदने में मदद करता है। पर domain को आप Google Sales या किसी local reseller से भी खरीद सकते हैं।
- Domain registrar की DNS settings का Access: यह आम तौर पर वही जगह होती है जहाँ से आपने domain खरीदा है या जहाँ आपकी website host है। अगर आप निश्चित नहीं हैं कि आपका registrar कौन सा है, तो एक बार Google का identify your domain registrar page ज़रूर देखें।
- उन लोगों की list जो पहले से आपके domain का email use करते हैं। इसकी ज़रूरत Step 3 में पड़ेगी।
Setup Roadmap at a Glance
| Step | क्या करना है | कहाँ पे | Waiting Time (Google के अनुसार) |
| 1 | Google Workspace में sign up करें | Google sign-up page | नहीं |
| 2 | Domain ownership verify करें (TXT record) | Domain registrar | नहीं मिलने पर 1 घंटे बाद दोबारा कोशिश करें |
| 3 | Users बनाएँ | Setup tool या Admin console | नहीं |
| 4 | Email को Google की ओर भेजें (MX record) | Domain registrar | 72 घंटे तक |
| 5 | SPF record जोड़ें | Domain registrar | समय उपलब्ध नहीं |
| 6 | DKIM चालू करें | Admin console और registrar | 48 घंटे तक |
| 7 | DMARC record जोड़ें | Domain registrar | SPF/DKIM के 48 घंटे बाद |
| 8 | 2-Step Verification चालू करें | Admin console | नहीं |
Step 1: Sign Up with Your Own Domain
पहले आप Google Workspace का sign-up page खोलें और अपने business domain को enroll करें। Google के अनुसार sign-up के दौरान वह primary domain पूछा जाता है जिस पर आप Google की सेवाएँ use करना चाहते हैं, जैसे कि yourbusiness.in। अगर आप अपना पहले से खरीदे हुए domain को use कर रहे हैं, तो sign-up में “bring my own domain” वाले निर्देश को अपनाएँ।
एक सूचना: अगर आप अकेले हैं (केवल एक user), तो Google आपको सिर्फ़ Gmail address से भी sign up करने देता है। लेकिन अपने domain के email के लिए आपको ऊपर बताए अनुसार domain के साथ sign up भी करना होगा।
Pricing के बारे में: इसके Plans के नाम और कीमतें समय-समय पर बदलती रहती हैं, इसलिए खरीदने से पहले Google Workspace की official pricing page पर जाकर India के लिए latest कीमतें ज़रूर देखें।
Step 2: Verify Your Domain Ownership
Google यह सुनिश्चित करना चाहता है कि कोई दूसरा आपके domain से Workspace में sign up न कर सके। इसलिए आपको अपने domain की DNS settings में एक TXT record जोड़ना होता है। Google की official guide के अनुसार आपको कुछ चीजें करनी पडेगी जैसे कि,
- Google Admin console (या setup tool) में Verify domain पर क्लिक करें।
- “TXT record” वाले part से Value copy करें। और इसमें google-site-verification भी शामिल होना चाहिए।
- अपने domain registrar की DNS settings में एक नया TXT record बनाएँ और यह value वहाँ पे paste करें।
- उसको Save करें, और फिर वापस Google पर जाकर verify करें।
दो और ज़रूरी बातें,
- यह TXT record तब तक DNS में रहना चाहिए जब तक Google उसे पहचानकर ownership verify न कर ले। उससे पहले हटाने पर verification विफल हो जाएगी।
- अगर setup tool को आपका record नहीं मिलता, तो एक घंटा प्रतीक्षा करके दोबारा कोशिश करें।
अगर आपने domain को Google या उसके किसी partner के ज़रिए खरीदा है, तो हो सकता है कि वह पहले से verified हो।
Step 3: Create Your Users Before Changing MX
यह step अक्सर छूट जाता है। Google की guidance के अनुसार, अगर आपके team के सदस्य पहले से आपके domain का email use करते हैं (यानी उनका address आपके domain पर खत्म होता है), तो MX records बदलने से पहले आपको Google Workspace में उनके user accounts बनाने होंगे।
Setup tool में users जोड़ने के लिए उसके निर्देशों का पालन करें। Google के setup FAQ के अनुसार, tool welcome message तुरंत भेज देता है, लेकिन users के accounts तभी सक्रिय होते हैं जब आप domain ownership verify कर लेते हैं। नए users जोड़ने के सटीक steps के लिए Google का setup FAQ देख लीजिए।
Step 4: Point Your Email to Google with an MX Record
अब आप अपने domain का email, Google के servers की ओर भेजेंगे। Google की official MX guide के अनुसार इसमें,
- नए setup के लिए एक ही MX record पर्याप्त है। अप्रैल 2023 से Google ने यह सुविधा दी है।
- इसकी value होती है smtp.google.com (priority 1)। कुछ registrars में end में एक dot (बिंदु) (smtp.google.com.) लगाना पड़ता है, और कुछ में priority और destination एक ही line में लिखे जाते हैं (1 smtp.google.com)।
- पहले से मौजूद दूसरे MX records हटा दें। पुराने या ग़लत records रखने पर email सही तरह से काम नहीं कर सकता।
- नए MX records पहचाने जाने में लगभग 72 घंटे तक लग सकते हैं।
Important warning: अगर आपका Gmail पहले से ठीक चल रहा है, तो MX records न बदलें। Google के अनुसार, चल रहे records बदलने से आने वाले emails bounce हो सकते हैं। यह जानकारी 2023 से पहले Google Workspace शुरू करने वालों के लिए भी लागू होती है। उनके domain में “aspmx” से शुरू होने वाले 5 MX records हो सकते हैं, और वे अनिश्चित काल तक काम करते रहेंगे।
Step 5: Set Up SPF
SPF एक TXT record है जो बताता है कि आपके domain की ओर से email भेजने की अनुमति किन servers को है। Google की SPF guide के अनुसार, अगर आपके सारे emails सिर्फ़ Google Workspace से भेजे जाते हैं, तो यह record इस्तेमाल करें,
v=spf1 include:_spf.google.com ~all
और अगर आप Google के अलावा दूसरी services (जैसे newsletter या billing software) से भी emails भेजते हैं, तो आपको उन्हें भी इसी SPF record में जोड़ना होगा। Google के अनुसार SPF record में उन सभी servers के संदर्भ होने चाहिए जो आपके domain की ओर से email भेजते हैं। एक SPF record में अधिकतम 10 include: tags हो सकते हैं, और Google इसमें ~all use करने की सलाह देता है।
Step 6: Set Up DKIM
DKIM आपके भेजे हर email पर एक डिजिटल हस्ताक्षर लगाता है, जिससे पाने वाला server यह verify कर पाता है कि email सचमुच आपके domain से ही आया है। इसलिए Google हमेशा सलाह देता है कि आप अपना DKIM key बनाएँ। अन्यथा Gmail आपके emails पर एक default key (d=*.gappssmtp.com) से हस्ताक्षर करता है।
Google की DKIM guide के अनुसार यह प्रक्रिया है,
- Admin console में Gmail की authentication settings में जाएँ (Apps – Google Workspace – Gmail – Authenticate email) और अपना domain चुनें।
- Generate New Record पर क्लिक करें। अगर आपका registrar 2048-bit keys सपोर्ट करता है तो 2048 चुनें, वरना 1024। और इसमें Default selector google है।
- जो TXT record मिले, उसे अपने registrar की DNS settings में जोड़ दीजीए।
- अभी “Start authentication” पर क्लिक न करें। पहले record जोड़ें और उसके publish होने की प्रतीक्षा करें।
- फिर Admin console में वापस आकर Start authentication पर क्लिक करें।
DKIM के चालू होने में 48 घंटे तक लग सकते हैं। अगर आप waiting period पूरा होने से पहले key बनाने की कोशिश करते हैं, तो “DKIM record not created” जैसा error आ सकता है।
Step 7: Set Up DMARC
DMARC यह तय करता है कि जो emails SPF या DKIM में विफल हों, उनके साथ क्या किया जाए। जैसे कि reject, quarantine (spam में भेजना) या सामान्य रूप से deliver करना। Google की DMARC guide की मुख्य बातें,
- DMARC के लिए आपको Admin console में कुछ नहीं करना है। यह सिर्फ़ DNS में जोड़ा जाने वाला TXT record है।
- SPF और DKIM पहले चालू होने चाहिए। उनके चालू होने के 48 घंटे बाद DMARC जोड़ें। अन्यथा आपके domain से भेजे emails में delivery की समस्या आ सकती है।
- शुरुआत में policy (p) को none रखने की सलाह दी गई है। जब आप समझ लें कि receiving servers आपके emails को कैसे authenticate कर रहे हैं, तब धीरे-धीरे उसे quarantine और फिर reject में बदलें।
- Reports पाने के लिए rua tag का use करें। Google सलाह देता है कि इसके लिए अपना व्यक्तिगत email use नहीं करना, बल्कि एक अलग group या mailbox बनाएँ, क्योंकि reports की संख्या काफ़ी हो सकती है।
DNS में record कुछ इस तरह जोड़ा जाता है,
| Field | Value |
| Type | TXT |
| Host | _dmarc.yourbusiness.in (अपना domain लिखें) |
| Value | v=DMARC1; p=none; rua=mailto:dmarc@yourbusiness.in |
यह value Google की guide में दिए गए उदाहरण के outline पर आधारित है (इसमें v और p tags सबसे पहले होने चाहिए)। कुछ registrars domain का नाम अपने आप जोड़ देते हैं, इसलिए record जोड़ने के बाद verify कर लें कि host सही दिख रहा है या नहीं। Google के अनुसार DMARC की verification के लिए इंटरनेट पर कई मुफ़्त tools उपलब्ध हैं।
Step 8: Secure Your Accounts with 2-Step Verification
अब Email सेट होने के बाद सबसे ज़रूरी कदम है उस account की सुरक्षा। Google के अनुसार 2-Step Verification (2SV) आपके business data और cyber अपराधियों के बीच एक अतिरिक्त अवरोध बनाता है, और Google यह सलाह देता है कि कम से कम admin account और महत्वपूर्ण जानकारी संभालने वाले users के लिए इसे अनिवार्य करें। इसके लिए Security keys को सबसे सुरक्षित विकल्प बताया गया है, और विकल्प के रूप में Google prompt या Google Authenticator app भी उपयुक्त हैं।
Admin console में 2SV चालू करने का रास्ता कुछ इसप्रकार है, Security – Authentication – 2-step verification। इसकी विस्तृत प्रक्रिया Google की deployment guide में बताई गई है। Google ने यह भी बताया है कि वह सभी admin accounts के लिए 2SV अनिवार्य करने की ओर बढ़ रहा है।
हमारी पिछली post में हमने इसी विषय का एक और पहलू देखा था। हमारी best password manager for small business in India post में यह बताया गया है कि हर account का password अलग क्यों होना चाहिए। और यदि कभी कोई account compromised हो जाए, तो cyber incident response plan for small business in India यह guide आपके काम आएगी।
DNS Records Cheat Sheet
इस table को अपने notes में रख लें। और yourbusiness.in की जगह अपना domain लिखें,
| Record Type | Host / Name | Value | Purpose |
| TXT | Google के setup tool में दिखाया गया | google-site-verification=… (Google देता है) | Domain ownership verify करना |
| MX | @ या खाली | smtp.google.com (priority 1) | Email को Google के servers तक पहुँचाना |
| TXT | @ या खाली | v=spf1 include:_spf.google.com ~all | SPF: भेजने वाले servers को अधिकृत करना |
| TXT | google._domainkey | Admin console में बना DKIM key | DKIM: email पर डिजिटल हस्ताक्षर |
| TXT | _dmarc | v=DMARC1; p=none; rua=mailto:… | DMARC: नीति और reports |
Host का exact format आपके registrar पर निर्भर करता है। कुछ registrars में @ की जगह खाली field या पूरा domain लिखना पड़ता है।
What to Expect During Setup
यह हिस्सा Google की official guidance में दिए गए waiting-period पर आधारित है। इस process में सबसे अधिक समय DNS के publish होने में जाता है, इसलिए पहले से योजना बना लेना बेहतर है,
- Domain verification: यदि Google आपका TXT record तुरंत नहीं ढूँढ पाता, तो एक घंटे बाद दोबारा कोशिश करें।
- MX records: पहचाने जाने में लगभग 72 घंटे तक लग सकते हैं। इस दौरान कुछ emails पुराने और कुछ नए system पर पहुँच सकते हैं, इसलिए यदि आपके पास पहले से email चल रहा है तो उपर बताए गए Step 3 के बिना MX को न बदलें।
- DKIM: चालू होने में 48 घंटे तक लग सकते हैं।
- DMARC: SPF और DKIM चालू होने के 48 घंटे बाद ही जोड़ें।
इसलिए एक practical योजना यह हो सकती है कि, पहले दिन Step 1 से 6 पूरे करें, और तीसरे दिन DMARC और 2SV जोड़ें।
Common Mistakes to Avoid
- पुराने MX records रहने देना: Google स्पष्ट कहता है कि पुराने या ग़लत records रहने पर email सही तरह से काम नहीं कर सकता।
- Verification पूरा होने से पहले TXT record हटा देना: यह record तब तक रहना चाहिए जब तक Google ownership verify न कर ले।
- DKIM में Start authentication पहले ही दबा देना: पहले TXT record जोड़ें, फिर authentication शुरू करें।
- SPF और DKIM के बिना DMARC जोड़ना: इससे आपके domain के emails की delivery में समस्या आ सकती है।
- चल रहे MX records बदलना: यदि Gmail पहले से ठीक चल रहा है, तो इसमें बदलाव न करें, क्योंकि आने वाले emails bounce हो सकते हैं।
- Users बनाने से पहले MX बदलना: यदि आपके domain पर पहले से email use हो रहा है, तो पहले users बनाएँ।
Free Template: Setup Checklist
इसे अपने notes या Google Doc में copy करें और हर step पूरा होने पर उसमें तारीख़ भरें,
| BUSINESS EMAIL SETUP CHECKLIST
Domain: _______________________________ Registrar: ________________________________ Setup started on: ______________________________
[ ] Step 1: Signed up for Google Workspace with my domain [ ] Step 2: TXT verification record added | Verified on: __________ [ ] Step 3: Existing email users created in Workspace [ ] Step 4: Old MX records removed, new MX added | Date: __________ [ ] Step 5: SPF record added [ ] Step 6: DKIM TXT added | Start authentication clicked on: __________ [ ] Step 7: DMARC added (48 hours after SPF/DKIM) | Date: __________ [ ] Step 8: 2-Step Verification on for admin and key users [ ] Test email sent and received from outside my domain
Notes / problems faced: |
Frequently Asked Questions
Q1. Do I Need a Domain Before Signing Up for Google Workspace?
Ans: Google के अनुसार पूरे Business features के लिए ऐसा domain चाहिए जिसके आप owner हैं या जिसे आप manage करते हैं। अगर आपके पास domain नहीं है, तो Google sign-up के दौरान एक खरीदने में मदद करता है, या आप Google Sales या किसी local reseller से खरीद सकते हैं।
Q2. How Long Does It Take for Business Email to Start Working?
Ans: MX records बदलने के बाद उन्हें पहचाने जाने में Google के अनुसार लगभग 72 घंटे तक लग सकते हैं। DKIM को चालू होने में 48 घंटे तक लग सकते हैं।
Q3. Is It Compulsory to Set Up SPF, DKIM and DMARC?
Ans: Google के अनुसार सभी senders को SPF या DKIM में से कम से कम एक को सेट करना ज़रूरी है। जो senders रोज़ 5,000 से अधिक messages भेजते हैं, उनके लिए SPF, DKIM और DMARC ये तीनों ज़रूरी हैं। फिर भी Google सलाह देता है कि सभी domains पर तीनों को सेट करें।
Q4. Can I Keep Using My Existing Email While Setting Up?
Ans: हाँ, पर इसमें क्रम महत्वपूर्ण है। यदि आपके domain पर पहले से email चल रहा है, तो पहले Google Workspace में सभी मौजूदा users के accounts बनाएँ, और उसके बाद ही MX records बदलें।
Q5. What Does p=none Mean in DMARC?
Ans: इसका अर्थ है कि DMARC में विफल होने वाले emails पर कोई विशेष action नहीं की जाएगी, पर reports भेजी जाएँगी। Google सलाह देता है कि शुरुआत में यही रखें, और बाद में धीरे-धीरे quarantine या reject पर जाएँ।
Q6. How Do I Find Out Who My Domain Registrar Is?
Ans: Google का identify your domain registrar यह page इसमें मदद करता है। आम तौर पर यह वही जगह होती है जहाँ से आपने domain खरीदा है।
Disclaimer: यह post Google Workspace की official documentation पर आधारित सामान्य जानकारी है। Menu के नाम, Waiting period और Prices बदल सकती हैं, इसलिए हर step पर Google के official pages को देखें।
