Best Free CRM Software for Small Business in India (2026): Zoho CRM vs HubSpot vs Freshsales vs Bitrix24

Table of Contents

Best Free CRM Software for Small Business in India (2026): Quick Overview

आपके customers के नाम कहीं Excel में हैं, कुछ नंबर फ़ोन में, और कुछ बातें WhatsApp chat में दबी हैं। फिर किसी दिन एक पुराना customer वापस आता है और आपको याद ही नहीं रहता कि पिछली बार उससे क्या बात हुई थी। अगर यह आपके साथ भी होता है, तो आपको एक CRM की ज़रूरत है।

इस post में हम best free CRM software for small business in India की तुलना कर रहे हैं जैसे कि, Zoho CRM, HubSpot CRM, Freshsales और Bitrix24। हर tool का free plan अलग तरह से सीमित है, और यही सबसे ज़रूरी बात है। कहीं में users की संख्या सीमित है, कहीं features, और कहीं branding हट नहीं सकती। अगर आप ग़लत tool चुनते हैं तो फिर कुछ ही महीनों में आपको paid plan लेना पड़ सकता है।

अंत तक पढ़ने के बाद आपको साफ़ पता हो जाएगा कि आपकी team के साइज़ और काम के हिसाब से कौन सा free CRM software for small business सबसे सही रहेगा।

What Is CRM Software

CRM का मतलब है Customer Relationship Management। आसान भाषा में, यह एक digital register है जहाँ आपके हर customer या lead की पूरी जानकारी रहती है; जैसे कि नाम, फ़ोन, email, पिछली बातचीत, और अगली बार कब संपर्क करना है।

अच्छा CRM सिर्फ़ नंबर नहीं रखता। वह बताता है कि कौन सा lead किस stage में है (पहली बातचीत, quotation भेजा, फ़ैसले का इंतज़ार), और किसे आज फ़ोन करना ज़रूरी है।

Key Benefits of Using a CRM

  • Nothing gets forgotten: Follow-up की dates और reminders से कोई भी lead छूटता नहीं।
  • Shared customer history: पूरी team को एक ही जगह customer की जानकारी दिखती है, इसलिए कर्मचारी बदलने पर भी काम नहीं रुकता।
  • Clear sales pipeline: आप देख सकते हैं कि कितने deals किस stage में हैं और कहाँ अटके हुए हैं।
  • Better decisions: कौन सा source ज़्यादा customers लाता है, और इसका रिकॉर्ड रहता है।

Why Small Businesses in India Need a CRM

भारत में ज़्यादातर छोटे बिज़नेस customers से WhatsApp पर बात करते हैं। यह तेज़ है, पर इसमें एक बड़ी कमी है जैसे कि इसमें जानकारी बिखरी रहती है। एक कर्मचारी के फ़ोन में जो बातचीत है, वह बाकी team को नहीं दिखती। और वह कर्मचारी नौकरी छोड़ दे, तो वह सारी history उसके साथ हि चली जाती है।

मान लीजिए आप कोई सेवा बेचते हैं और महीने में 40 से 50 inquiries आती हैं। उनमें से कितनों को दोबारा फ़ोन किया गया? कितने सिर्फ़ इसलिए छूट गए कि किसी को याद नहीं रहा? CRM इसी बिखराव को एक जगह लाता है। हमारी पिछली post में हमने Best Invoicing Software for Small Business in India पर बात की थी। Normally Invoice बनाना sales के बाद का काम है, और CRM sales से पहले का काम, यानी दोनों मिलकर पूरा चक्र बनाते हैं।

Signs You Need a CRM Now

इनमें से अगर दो-तीन बातें आपके साथ होती हैं, तो अब CRM का समय आ गया है;

  1. Customer की जानकारी कई जगह (फ़ोन, Excel, डायरी) बिखरी हुई है।
  2. Follow-up भूल जाते हैं, या बार-बार याद दिलाना पड़ता है।
  3. नया कर्मचारी जुड़ता है तो उसे सब कुछ पहले से फिर से समझाना पड़ता है।
  4. आपको यह नहीं पता कि इस महीने कितने leads आए और कितने customers बने।

How These CRM Tools Are Compared

इस तुलना में हर tool को इन पाँच कसौटियों पर Evaluate किया गया है। यह आकलन उनकी official जानकारी और features पर आधारित है,

  • Free Plan Limits: Users, contacts या features पर कौन सी limit है, और वह कितनी जल्दी obstacle बन जाती है।
  • Ease of Use: नया व्यक्ति कितनी जल्दी काम शुरू कर पाता है। जो tool मुश्किल हो, उसे team use करना ही छोड़ देती है।
  • Sales Pipeline और Follow-up: Leads को stages में बाँटना और reminders लगाना कितना आसान है।
  • India Fit: INR billing, GST-अनुकूल बिलिंग और WhatsApp जैसी चीज़ों से integration।
  • Upgrade Cost: Free plan से बाहर निकलने पर खर्च कितनी तेज़ी से बढ़ता है।

Quick Comparison: Best Free CRM Software for Small Business in India

ToolFree PlanBest For
Zoho CRM3 users तकZoho use करने वाले छोटे बिज़नेस
HubSpot CRM2 users तकशुरुआती sales और contact tracking
FreshsalesFree plan उपलब्ध (limit official site पर देखें)Sales-focused team
Bitrix24काफी अच्छे features (limited)बड़ी team जिसे CRM और collaboration एक ही जगह चाहिए

Note: Free plan की limits बार-बार बदलती रहती हैं, इसलिए tool चुनने से पहले उसकी official site पर latest जानकारी को ज़रूर देखें।

1. Zoho CRM: Best for Zoho Users and Indian Small Businesses

Zoho CRM भारतीय कंपनी Zoho का product है, और छोटे बिज़नेस में काफ़ी लोकप्रिय है। अगर आप पहले से Zoho Invoice या Zoho Vault जैसे tools use करते हैं, तो यह उसी ecosystem का स्वाभाविक अगला कदम है।

How Zoho CRM Works for Small Businesses

Zoho CRM में आपकी sales की पूरी प्रक्रिया “Leads”, “Contacts”, “Accounts” और “Deals” में बँटी रहती है। एक नया inquiry पहले Lead बनता है, बातचीत आगे बढ़ने पर उसे Contact और Deal में बदल दिया जाता है, और हर deal एक pipeline के stages से गुज़रता है। हर record के साथ calls, emails, tasks और notes जुड़ सकते हैं। Free plan में custom email templates, कुछ workflow rules और web forms भी मिलते हैं, जिनसे website से आने वाले leads सीधे CRM में पहुँच जाते हैं। इसका Mobile app भी उपलब्ध है, जो फ़ील्ड पर काम करने वाली team के लिए ज़रूरी है।

Key Features of Zoho CRM

  • Leads, contacts, accounts और deals का management
  • Custom email templates
  • हर module के लिए एक web form
  • Mobile app

Pricing and Free Plan Limits of Zoho CRM

इसका Free plan 3 users तक के लिए limited है। इसमें AI features (Zia) नहीं मिलते, और automation भी limited है। और Paid plans प्रति user प्रति महीने की दर से चलते हैं और इसलिए खरीदने से पहले उनकी latest कीमत देखना ज़रूरी है।

Pros and Cons of Zoho CRM

Pros:

  1. Free plan में पर्याप्त core features
  2. Zoho के बाकी tools के साथ तालमेल
  3. Paid plans ये Comparatively किफ़ायती माने जाते हैं

Cons:

  1. Free plan सिर्फ़ 3 users के लिए है
  2. Free plan में AI और बहुत सा automation नहीं है
  3. Interface नए लोगों को शुरुआत में थोड़ा tough लग सकता है

Who Should Use Zoho CRM

वे छोटे बिज़नेस जिनकी team 3 लोगों तक है, या जो पहले से Zoho के दूसरे tools use करते हैं।

Official website: Zoho CRM

2. HubSpot CRM: Best for Beginners Who Want a Clean Start

HubSpot का free CRM दुनिया भर में सबसे जाना-पहचाना free CRM माना जाता है। इसका interface साफ़ है और नए user के लिए शुरुआत काफी easy रहती है।

How HubSpot CRM Works for Small Businesses

HubSpot में आपके customers “Contacts” और “Companies” में रहते हैं, और sales “Deals” की pipeline में चलती है। इसके Free plan में email tracking, meeting scheduling link, live chat और basic reporting जैसी सुविधाएँ मिलती हैं। Gmail, Outlook, Slack और Zoom जैसे आम tools के साथ बुनियादी integrations भी free plan पर चलते हैं। इसका सबसे बड़ा फ़ायदा यह है कि आप बिना किसी सीखने के बोझ के तुरंत शुरू कर सकते हैं। पर ध्यान रहे कि free plan में आपके भेजे emails और forms पर HubSpot की branding दिखती है।

Key Features of HubSpot CRM

  1. Contacts, companies और deals का management
  2. Email tracking और meeting scheduler
  3. Live chat और basic reporting
  4. Gmail, Outlook, Slack जैसे integrations

Pricing and Free Plan Limits of HubSpot CRM

Free plan अब 2 users तक limited है और उसमें एक deal pipeline मिलती है। Contacts की limitation की जानकारी के बारे में जानने के लिए अपने account की Settings में “Usage & Limits” का option ज़रूर देखें। इसमें Billing डॉलर में होती है, और paid plans में जाने पर आपका खर्च तेज़ी से बढ़ सकता है।

Pros and Cons of HubSpot CRM

Pros:

  • काफी simple और easy interface
  • शुरुआत के लिए बहुत सरल
  • बड़ा integration ecosystem

Cons:

  • Free plan सिर्फ़ 2 users के लिए limited है
  • Emails और forms पर HubSpot की branding show होती है
  • Paid plans में जाने पर खर्च बढ़ सकता है, और billing डॉलर में है

Who Should Use HubSpot CRM

Freelancers, solo founders और दो लोगों की team, जो पहली बार CRM को आज़मा रहे हैं।

Official website: HubSpot

3. Freshsales: Best for Sales-Focused Teams

Freshsales यह Freshworks कंपनी का CRM है, जिसकी शुरुआत भारत (चेन्नई) में हुई थी। यह खासकर sales teams के लिए बनाया गया है।

How Freshsales Works for Small Businesses

Freshsales में leads, contacts और deals एक pipeline में दिखते हैं, और हर customer की पूरी history एक profile पर मिल जाती है। इसमें email, फ़ोन और contact management जैसी बुनियादी चीज़ें होती हैं, और mobile app भी उपलब्ध है। Freshworks के बाकी products (जैसे Freshdesk) के साथ integrate की सुविधा इसे ऐसे बिज़नेस के लिए उपयोगी बनाती है जो sales के साथ customer support भी संभालते हैं। और यह India के हिसाब से एक ध्यान देने लायक बात है।

Key Features of Freshsales

  • Leads, contacts और deals की pipeline
  • Email और फ़ोन का बुनियादी support
  • Mobile app की सुविधा
  • Freshworks के बाकी products के साथ integration

Pricing and Free Plan Limits of Freshsales

Free plan उपलब्ध है, इसमें 3 users तक की limit बताई गई है। पर plan लेने से पहले आपको official pricing page पर जाकर latest limit क्या है यह देखना बहुत जरुरी है। इसमें INR billing की सुविधा भी बताई जाती है, इसलिए खरीदने से पहले इसकी पुष्टि कर लें।

Pros and Cons of Freshsales

Pros:

  1. Sales के काम के हिसाब से इसका design है
  2. भारतीय origin की कंपनी, INR billing की सुविधा उपलब्ध
  3. Freshworks के दूसरे tools के साथ काफी अच्छा तालमेल

Cons:

  1. Free plan में features काफी limited है
  2. WhatsApp जैसी सुविधा के लिए higher plan ज़रूरी हो सकता है
  3. Free से paid में जाने पर कुछ चीज़ें बदल जाती हैं, इसलिए plan की तुलना ध्यान से करें

Who Should Use Freshsales

यह tool छोटी sales teams जिन्हें pipeline और follow-up पर ज़ोर चाहिए, वे use कर सकते है।

Official website: Freshsales

4. Bitrix24: Best for Teams That Want CRM and Collaboration Together

Bitrix24 सिर्फ़ CRM नहीं है। इसमें CRM के साथ tasks, team chat और collaboration की सुविधाएँ भी एक ही जगह मिलती हैं।

How Bitrix24 Works for Small Businesses

Bitrix24 में आप leads और deals को pipeline में रखते हैं, और उसी जगह team के साथ tasks, chat और बातचीत भी चलती है। इसका मतलब है कि आपको CRM और team communication के लिए अलग-अलग tools नहीं रखने पड़ते। इसके free plan में users की संख्या थोडी limited है लगभग 1 से 2 users, साथ में features और pipelines भी limited हैं। इसलिए बड़ी team के लिए शुरुआत में थोडा सोच समझ कार निर्णय लीजिए।

Key Features of Bitrix24

  1. CRM, leads और deal tracking
  2. Tasks और team chat एक ही जगह
  3. Free plan में काफी अच्छे features (limited) मिलते है

Pricing and Free Plan Limits of Bitrix24

Free plan में 1 से 2 user बताए गए हैं, पर pipelines की संख्या limited है। इसके Paid plans आम तौर पर पूरे team के लिए एक कीमत पर चलते हैं, प्रति user के हिसाब से नहीं, जो की बड़ी team के लिए फ़ायदेमंद हो सकता है। पर कीमतें और limits बदलती रहती हैं, इसलिए official site पर ज़रूर check करें।

Pros and Cons of Bitrix24

Pros:

  • Free plan में काफी अच्छे features (limited)
  • CRM और collaboration एक ही जगह
  • यह tool शुरुआत में बड़ी team के लिए किफ़ायती साबित हो सकता है

Cons:

  • Features ज़्यादा होने से शुरुआत में उलझन हो सकती है
  • Free plan में pipelines और advanced features limited है
  • simple CRM चाहने वालों के लिए यह ज़रूरत से ज़्यादा tough लग सकता है

Who Should Use Bitrix24

वे teams जिनमें कई लोग हैं और जिन्हें CRM के साथ-साथ tasks और chat भी एक ही जगह चाहिए, उनके लिए यह tool काफी फायदेमंत है।

Official website: Bitrix24

Zoho CRM vs HubSpot: Which One Should You Choose

यह सबसे ज़्यादा पूछी जाने वाली तुलना है। अगर आपकी team 3 लोगों तक सीमित है, और आप INR billing चाहते हैं साथ में पहले से Zoho के tools use करते हैं, तो आपके लिए Zoho CRM ज़्यादा सही हो सकता है। अगर आप अकेले हैं या दो लोग हैं और बिना किसी उलझन के सबसे simple शुरुआत चाहते हैं, तो आपके लिए HubSpot बेहतर रहेगा।

How to Choose the Right CRM for Your Business

  • Team size: अकेले या 2 लोग हैं तो HubSpot ठीक है। 3 लोग हैं तो Zoho CRM सही हो सकता है। मगर इससे बड़ी team है तो Bitrix24 या Freshsales को देखना चाहिए।
  • Existing ecosystem: अगर आप Zoho use करते हैं तो Zoho CRM ठीक रहेगा। और Freshdesk जैसा कोई Freshworks tool चलाते हैं तो Freshsales सही रहेगा।
  • Budget: अगर आपका budget बहुत limited है तो Zoho CRM या Bitrix24 का free plan आज़माएँ। अगर आप HubSpot use करना चाहते है तो इसका plan समय के आगे जाके बढ़ने पर खर्च तेज़ी से बढ़ सकता है।
  • WhatsApp का इस्तेमाल: अगर आपके customers ज़्यादातर WhatsApp पर हैं, तो देख लें कि आपके plan में WhatsApp integration शामिल है या नहीं।

Common Mistakes to Avoid While Choosing a CRM

  • सबसे ज़्यादा features वाला tool चुनना: अगर team उसे use ही नहीं करती, तो features का कोई मतलब नहीं है।
  • Free plan की limits न देखना: क्योंकी बाद में पता चलता है कि आपकी team उसकी limit से बाहर है।
  • पुराना data साफ़ किए बिना import करना: डुप्लिकेट और ग़लत नंबरों वाला data CRM को भी बेकार कर देता है।
  • टीम को शामिल किए बिना tool थोपना: जिन्हें रोज़ use करना है, उनसे पहले राय जरूर लें।
  • Customer data की सुरक्षा भूल जाना: अगर आपके CRM में customers की निजी जानकारी है, तो यह DPDP Act के दौर में आपकी ज़िम्मेदारी है। मज़बूत password और limited access ज़रूरी हैं। (पूरे compliance के लिए किसी कानूनी सलाहकार से जरूर बात करें।)

Quick Start Guide: Set Up Your CRM in 7 Days

  • Day 1: एक tool चुनें और account बनाएँ। 2FA चालू करें।
  • Day 2: अपने 20 से 30 सबसे ज़रूरी customers या leads को import करें।
  • Day 3: अपनी sales के stages को तय करें (जैसे: Enquiry, Quotation, Negotiation, Won, Lost)।
  • Day 4: Team को join करें और बताएँ कि हर नया enquiry CRM में ही डालना है।
  • Day 5: Follow-up reminders लगाएँ।
  • Day 6: Website या Google Form से आने वाले leads को CRM से जोड़ें।
  • Day 7: Team से feedback लें कि क्या मुश्किल लगा, और उसके आधार पर बाकी settings ठीक करें।

Final Verdict

अगर सीधा Suggestion देना हो तो,

  • Best for Zoho users: Zoho CRM
  • Best for beginners: HubSpot CRM
  • Best for sales teams: Freshsales
  • Best for large teams on a budget: Bitrix24

याद रखें, सबसे अच्छा CRM वही है जिसे आपकी team सचमुच रोज़ use करे। इसलिए कल एक tool चुनिए, अपने 20 customers डालिए, और कम से कम एक हफ़्ता तो उसे आज़माके देखिए। इससे ज़्यादा complicated शुरुआत की ज़रूरत ही नहीं है।

Frequently Asked Questions

Q1. Which Is the Best Free CRM for Small Business in India?

Ans: इसका कोई एक जवाब नहीं है। 3 लोगों तक की team के लिए Zoho CRM सही है, अकेले शुरुआत के लिए HubSpot, और बड़ी team के लिए Bitrix24 बेहतर रहता है।

Q2. Is HubSpot CRM Really Free?

Ans: हाँ, HubSpot का CRM free forever है, पर उसकी कुछ limitation हैं, जैसे 2 users और emails पर branding show होती है। इसमें Contacts की limit के लिए अपने account की Usage & Limits को जरूर देखें।

Q3. Can a Free CRM Handle My Whole Team?

Ans: यह टीम के size पर निर्भर करता है। Zoho CRM का free plan 3 users तक limited है, और HubSpot का 2 users तक limited है। लेकीन बड़ी team के लिए Bitrix24 जैसे tool, या paid plan बेहतर हैं।

Q4. Do I Need a CRM If I Use WhatsApp for Customers?

Ans: अगर customers सिर्फ़ 10 से 15 हैं तो शायद आपको CRM की जरुरत नहीं है। पर जैसे ही customers की संख्या बढ़ती है और एक से ज़्यादा लोग बात करते हैं, तो फिर CRM की ज़रूरत पड़ती है, क्योंकि WhatsApp में history काफी बिखरी रहती है।

Q5. Is My Customer Data Safe in a CRM?

Ans: अच्छे CRM tools, data को सुरक्षित रखने के तरीके देते हैं, पर सुरक्षा आपके हाथ में भी है। जैसे कि मज़बूत password, 2FA और सिर्फ़ ज़रूरी लोगों को access दें यह सारी चीजें Customer का Data Safe रखने में काफी मददगार होती है।

Disclaimer: यह post जानकारी के उद्देश्य से है और हर एक tools की जानकारी official websites पर आधारित है। लेकीन Free plan की limits और pricing बदल सकती हैं, इसलिए कोई भी निर्णय से पहले official website जरूर देखें।

Leave a Comment