Best Invoicing Software for Small Business in India (2026)

Table of Contents

Why Invoicing Takes So Long (And How to Fix It)

महीने के end में invoices बनाना, GST calculate करना और फिर payment के लिए customer से बार-बार follow-up करना यह एक ऐसा काम है जो हर एक छोटी business में करना पड़ता है। लेकिन इसमें सबसे ज्यादा time भी waste होता है। इसलिए Best Invoicing Software for Small Business in India (2026) पर आज हम बात करेंगे। अगर आप अभी भी Excel या Word में invoice बना रहे हैं तो आप अकेले नहीं हैं। लेकिन यह definitely एक सबसे slow तरीका है।

अच्छी बात यह है कि आज इंडिया में कई ऐसे invoicing tools उपलब्ध है, जो यह पूरा process कुछ मिनट में ही कर देते हैं। जैसे की GST-compliant, invoices, automatic payment reminders और inventory tracking तक। कुछ tools में तो आप एक invoice को WhatsApp से सीधा customer को भेज सकते हैं। और जैसे ही पेमेंट आता है तो इसका रिकॉर्ड automatic update हो जाता है।

इस post में हम इंडिया के लिए best invoicing software options compare करेंगे, उसमें उनकी pricing, features और कौनसा टूल किस टाइप के business के लिए best है, यह सब देखेंगे। चाहे आप एक solo freelancer हो, एक छोटी रिटेल शॉप चला रहे हो, या एक growing SME हो इस post में आपके लिए एक सही ऑप्शन जरूर मिल जाएगा।

Best Invoicing Software for India: Why it Matters

इंडियन business के लिए invoicing software सिर्फ “convenience” नहीं है, बल्कि एक जरूरत बन चुका है। और इसका main reason है – GST compliance. Manually GST calculate करना है, सही invoice फॉरमैट बनाना है और E-way बिल्स जनरेट करना है, तो यह सब करने में गलतियां होने का चान्स बहुत ज्यादा रहता हैं। और गलत GST invoice से बिजनेस को पेनल्टी भी लग सकती हैं।

मगर एक अच्छा invoicing tool यह सब automatic कर देता है। आपको बस items और rates को enter करना होता है, बाकी GST calculation, invoice format और record-keeping ये सब software खुद संभाल लेता हैं। इससे न सिर्फ टाइम बचता है बल्कि cash- flow भी better हो जाता हैं क्योंकि automated payment reminders की वजह से पेमेंट टाइम पर आ जाते हैं।

एक और चीज जो लोग कम नोटिस करते हैं जैसे की, professional-looking invoices खुद ही बिजनेस की क्रेडिबिलिटी को बढ़ाते हैं। जब client को एक clean, branded invoice मिलता है ( instead of एक Word file जिसमें formatting काफी बिगड़ी हुई है) तो उनका trust भी automatically थोड़ा ज्यादा बन जाता हैं। और छोटे बिजनेस के लिए यह एक invisible लेकिन real फायदा है।

इंडिया में एक और यूनिक factor है कि ज्यादातर small businesses के पास कोई dedicated accountant नहीं होता इसलिए software खुद ही जितना ज्यादा ऑटोमेटिक काम करें उतना ही अच्छा हो सकता है। इसी वजह से Indian-focused tools (जैसे Vyapar, myBillBook) ये global tools (जैसे QuickBooks, Xero) से अलग approach लेते हैं। Indian-focused tools ये GST, उधार (credit tracking) और local payment methods को by-default handle करते हैं, जबकि global tools में यह चीज बाद में add करनी पड़ती हैं।

Quick Comparison Table of Best Invoicing Software for Small Business in India (2026)

Software
Pricing (Approx.)
Best For
GST Ready
Zoho InvoiceFree (2 users, 500 invoices/year तक)Freelancers & Small TeamsYes
VyaparMobile free; Desktop ₹3,799-4,099/yearRetailers & TradersYes
myBillBookFree/Paid plansGST Billing, Small ShopsYes
TallyPrimeOne-time license + annual renewalSMEs with InventoryYes

(Note: Prices time-to-time change होती रहती हैं। इसलिये software को use करने से पहले official websites पर latest pricing verify करना आवश्यक हैं।)

1. Zoho Invoice (Best Free Option)

Zoho Invoice एक completely free invoicing tool हैं, जो Zoho के bade software ecosystem (Zoho Books, Zoho CRM) के साथ में integrate होता हैं। इसका free plan लगभग 2 users को 500 invoices per year तक allow करता हैं, जो की एक solo freelancer या फिर छोटी team के लिए काफी हो सकता हैं।

Our experience

  1. Zoho Invoice का free plan पूरी तरह से मुफ्त और शानदार अनुभव देता हैं, क्योंकि इसमें Mobile और Desktop app के जरीए साफ-सुथरा interface और सुंदर invoice templates मिलते हैं। पर इसके जरीए भेजे गए हर invoice के नीचे ‘Powered by Zoho Invoice’ यह लिखा हुआ आता हैं।
  2. Zoho Invoice का Setup काफी आसान और user-friendly हैं। अगर आप पहली बार कोई billing software use कर रहे हैं, तो भी आप मात्र 10 से 15 मिनट में अपना पहला invoice तैयार कर सकते हैं।

Setup Wizard

    • Step by step Guide: जैसे ही आप account बनाते हैं, screen पर एक गाइड (Wizard) आता हैं। जो आपसे आपके business की basic जानकारी मांगता हैं। आपको बस कुछ चीजें भरनी होती हैं जैसे,
      • business का नाम, फोन नंबर और पता
      • देश और currency (जैसे – India और INR)
      • GST details: अगर आपके पास GST नंबर हैं, तो उसे डालते ही सिस्टम भारत के टैक्स नियामों (CGST, SGST, IGST) को अपने आप सेट कर लेता हैं।
    • Ready Made Templates: आपको खुद invoice design करने की कोई जरुरत नहीं होती, इसमें पहले से ही कई सुंदर Templates मिलते हैं आपको बस:
      • अपनी कंपनी का logo अपलोड करना होता हैं।
      • अपने brand के हिसाब से color चुनना होता हैं।
    • Contacts & Items: आप अपनी services या सामान (items) और ग्राहकों के नाम बहुत आसानी से जोड़ सकते हैं।
      • अगर आपके पास पहले से Excel sheet में ग्राहकों की या items की list हैं, तो आप उसे सीधे Import कर सकते हैं।
    • Payment Gateways: अगर आप ग्राहकों से online payment लेना चाहते हैं, तो Razorpay, Paytm या PayPal को इसके साथ जोड़ना बहुत आसन हैं। इसके अलावा आप invoice पर सीधे अपना bank account details या UPI ID भी लिख कर set कर सकते हैं।
    • Mobile App Setup: setup के लिए computer होना जरुरी नहीं हैं। आप अपने फोन में Zoho Invoice App download करके app से ही पूरा setup कर सकते हैं। और वहीं से ही बील भेज सकते हैं।

Key Features

  • Recurring invoices और automated payment reminders.
  • Multi-currency support (अगर international clients हैं तो काफी useful).
  • Customizable invoice templates.
  • Time tracking feature (project-based billing के लिए).

Pricing: Completely free हैं (limit के अंदर), ज्यादा users या invoices चाहिए तो Zoho Books के paid plans भी देख सकते हैं।

Pros: Free होने के बावजुद भी इसके features काफी strong हैं; Zoho, ecosystem के साथ easily connect होता हैं।

Cons: 500 invoices/year की limit बडी businesses के लिए कम पड़ सकती है; और India में specific GST features उतने deep नहीं हैं जितने  Vyapar या myBillBook में मिलते हैं।

Best For: Freelancers, consultants और छोटी service-based businesses जिनको ज्यादा invoices बनाने नहीं होते हैं।

Official website: Zoho Invoice

2. Vyapar (Best for Indian Retailers & Traders)

Vyapar को specifically Indian small businesses को ध्यान में रखकर बनाया गया हैं, इसका mobile app भी है जो permanently free हैं और यह basic GST billing, inventory और उधार (credit) tracking handle करता हैं। इसका Desktop version paid है, जिसकी pricing लगभग ₹3,799 से ₹4,099 per year के बीच होती हैं, पर यह pricing plan के उपर काफी निर्भर होती हैं।

Our experience

1. Mobile app experience

  • Interface: इसका Android app बहुत ही सरल हैं, इसे इस तरह design किया गया हैं कि एक कम पढा-लिखा व्यक्ती भी इसे आसानी से समझ सकता हैं।
  • Offline भी काम करता हैं: इसकी सबसे बडी खासियत यह हैं की यह बिना internet के भी चलता हैं। ग्रामीण क्षेत्रों या कम network वाली दुकानों के लिए यह एक वरदान जैसा ही हैं। इसमें internet आने पर data अपने आप Cloud पर back-up हो जाता हैं।
  • Barcode Scanner: Mobile के camera को ही barcode scanner की तरह use करके किराना या गारमेंट shop वाले तुरंत items को bill में जोड़ लेते हैं। जिससे काउंटर पर भीड़ कम हो जाती हैं।

2. Smooth GST inbox interface

Vyapar में GST bill बनाना बेहद आसान और काफी smooth हैं।

  • Automatic Tax Calculation: आपको manually CGST, SGST या IGST calculate करने की जरुरत नहीं होती जैसे ही आप ग्राहक का राज्य और product चुनते हैं, यह app अपने आप सही tax लगा लेता हैं।
  • GST/Non-GST Toggle:  काउंटर पर अगर कोई ऐसा ग्राहक आता हैं, जिसे GST बिल नहीं चाहिए, तो आप एक सिंगल क्लिक से ‘Non-GST’ bill पर switch कर सकते हैं।
  • Whatsapp Sharing: bill बनते ही यह PDF रूप में सीधे ग्राहक के Whatsapp पर चला जाता हैं, इससे पेपर का खर्च भी बचता हैं।
  • One-Click GST Report: सबसे अच्छी बात यह है की पूरे महीने के inbox के आधार पर यह GSTR-1 और GSTR-3B reports अपने आप तैयार कर देता हैं। और दुकानदार इसे सीधे अपने CA को भी भेज सकता हैं।

Key Features

  • GST-compliant invoicing और E-way bill generation.
  • Inventory और stock management.
  • उधार (credit) tracking – जो छोटे retailers के लिए बहुत useful हैं।
  • Multiple companies/firms manage करने की facility (higher plans में).

Pricing: Mobile app free. Desktop Silver Plan ₹3,799/year से शुरू, Gold Plan थोडा ज्यादा महंगा।

Pros: India-specific features (उधार tracking, GST) बहुत strong हैं; genuinely usable free mobile tier.

Cons: iOS support limited हैं; desktop version के लिए paid subscription चाहिए।

Best For: Retailers, traders और छोटी दुकानें जिनको inventory और उधार यह दोनो track करना हैं।

Official website: Vyapar

3. myBillBook (Best for Simple GST Billing)

myBillBook एक India-focused billing app हैं, जो छोटे business owners के बीच काफी popular हो रहा हैं, especially जो किसी भी complexity के बिना एक simple, mobile-first GST billing चाहते हैं।

Our experience

myBillBook का interface शुरुआती लोगों के लिए (Beginner-Friendly) बहुत ही आसान है। और यह बिल्कुल भी कन्फ्यूजिंग (उलझन भरा) नहीं है। इसे खास तौर पर उन भारतीय व्यापारियों को ध्यान में रखकर बनाया गया है जिन्हें अकाउंटिंग या कंप्यूटर की ज्यादा टेक्निकल जानकारी नहीं होती।

1. Beginner friendly क्यों है?

  • साफ और सिंपल Dashboard (Clean UI): App या कंप्यूटर पर स्क्रीन खोलते ही आपको बिल्कुल साफ-साफ विकल्प दिखते हैं (जैसे Create Invoice, Add Stock, Party Balance)। इसमें Tally की तरह कोई पेचीदा मेन्यू नहीं होता।
  • 1 मिनट में Billing: नया बिल बनाने के लिए आपको बस ग्राहक का नाम और सामान चुनना होता है, टैक्स (GST) अपने आप कैलकुलेट हो जाता है। इसमें बिल बनाना व्हाट्सएप पर मैसेज भेजने जितना आसान है।
  • क्षेत्रीय भाषाओं का सपोर्ट: यह इसका सबसे बड़ा फायदा है। आप इस app को हिंदी, इंग्लिश, गुजराती, तमिल जैसी भाषाओं में चला सकते हैं। अगर आपको English में दिक्कत आती है, तो आप पूरा इंटरफेस हिंदी में सेट कर सकते हैं।
  • मोबाइल और कंप्यूटर पर एक जैसा अनुभव: अगर आप अपने फोन पर इसके ऐप का इस्तेमाल करते हैं, तो यह बहुत ही स्मूथ और आसान लगता है। इसका डेस्कटॉप (कंप्यूटर) वर्जन भी उतना ही सरल है।

2. क्या इसमें कुछ भी कन्फ्यूजिंग है?

  • शुरुआती 1-2 दिन का समय: इसमें बिलिंग के साथ-साथ stock management (Inventory), उधारी का हिसाब, बारकोड और रिपोर्ट्स जैसे कई सारे फीचर्स हैं, इसलिए पहले एक-दो दिन आपको यह समझने में लग सकते हैं कि कौन सा फीचर कहाँ है। लेकिन एक बार इस्तेमाल करने पर यह बहुत आसान हो जाता है।
  • Data Entry: अगर आपकी दुकान में हजारों items हैं, तो पहली बार स्टॉक लिस्ट (Excel से) अपलोड करते समय थोड़ा ध्यान देना पड़ता है।

Key Features

  • GST-compliant billing, mobile-first design.
  • Inventory tracking.
  • WhatsApp/SMS के through invoice share करने की facility.
  • Multiple payment modes track करने की सुविधा।

Pricing: Free plan available हैं, लेकिन paid plans extra features के साथ मिलता हैं।

Pros: Simple, mobile-friendly interface; छोटी shops के लिए एक quick setup.

Cons: Advanced accounting features Vyapar या TallyPrime जितनी deep नहीं हैं; थोडी limited integrations हैं।

Best For: छोटे दुकानदार जिनको सिर्फ simple, fast GST billing चाहिए, काफी ज्यादा complex accounting नहीं चाहिए।

Official website: myBillBook

4. TallyPrime (Best for SMEs with Inventory Needs)

TallyPrime यह India का एक सबसे पुराना और trusted नाम है। जाब बात accounting और billing software की आती हैं तो यह एक one-time license model पर चलता है (annual renewal के साथ updates के लिए), जो इसे लंबे time के लिए use करने वालोंके लिए cost-effective बना सकता हैं।

Our experience

TallyPrime का Setup Process अत्यंत सरल और काफी quick है। अगर आप पहले Tally.ERP 9 (पुराना वर्जन) इस्तेमाल करते थे, तो नए TallyPrime में शिफ्ट होने पर आपको एक बड़ा, मॉडर्न और यूजर-फ्रेंडली बदलाव महसूस हो सकता है।

Setup Process

  • One click installation: Tally Solutions की वेबसाइट से सेटअप फाइल डाउनलोड करके रन करते ही यह सिंगल क्लिक में install हो जाता है। यह खुद ही पहचान लेता है कि आपके कंप्यूटर में पुराना tally कहाँ install है।
  • Data Migration: यह इसका सबसे बेहतरीन हिस्सा है। जैसे ही आप TallyPrime में अपनी पुरानी कंपनी ओपन करेंगे, यह सिर्फ एक बटन क्लिक करने पर पुराने डेटा को नए वर्जन में सुरक्षित माइग्रेट (कन्वर्ट) कर देता है। आपको नया Database बनाने की जरूरत नहीं पड़ती।
  • License Activation: अगर आपके पास पुराना वैलिड Tally.ERP 9 License (TSS एक्टिव) है, तो बस अपनी पुरानी ID और पासवर्ड डालकर यह तुरंत Activate हो जाता है। इसके लिए कोई अलग से पैसे नहीं देने होते।

पुराने Tally से नए TallyPrime में क्या बदलाव महसूस होते हैं?

  • Go To सर्च बार: पुराने Tally में किसी रिपोर्ट (जैसे Profit & Loss या Balance Sheet) तक पहुँचने के लिए शॉर्टकट Keys का लंबा रास्ता याद रखना पड़ता था। TallyPrime में ऊपर एक ‘Go To’ सर्च बार दिया गया है। आप बस टाइप कीजिए “GSTR-1” या “Stock Summary”, तो उसकी रिपोर्ट तुरंत आपके सामने खुल जाएगी। आपको शॉर्टकट याद रखने की कोई जरूरत नहीं है।
  • Colorful & Modern Look(New UI): पुराने का वह Dark Green और पीला रंग अब बदल चुका है। TallyPrime का Interface अब White और Light Blue के साथ बहुत ही साफ और मॉडर्न दिखता है, जिससे लगातार काम करने पर आँखों पर तनाव नहीं पड़ता।
  • Full Mouse Support: पुराने Tally में सब कुछ Keyboard से ही करना पड़ता था और Mouse ठीक से काम नहीं करता था। TallyPrime में आप Mouse से कहीं भी click, scroll या select कर सकते हैं।
  • Multi-Tasking: मान लीजिए आप कोई Sales Bill बना रहे हैं और अचानक किसी ग्राहक का पुराना बैलेंस देखना है। पुराने टैली में आपको बिल छोड़कर बाहर आना पड़ता था। TallyPrime में आप ‘Go To’ बटन दबाकर बिल को बिना बंद किए बीच में ही दूसरी रिपोर्ट देख सकते हैं और वापस आकर अपना बिल वहीं से जारी रख सकते हैं।

Key Features

  • GST invoicing और detailed inventory management.
  • Comprehensive financial reports (Profit & Loss, Balance Sheet).
  • Multi-user access (business size के हिसाब से).
  • Offline और online इन दोनों mode में काम करता हैं।

Pricing: One-time license fee + annual renewal charge for updates.

Pros: बहुत mature और reliable product; deep inventory और accounting capabilities.

Cons: Mobile app उतना smooth नहीं हैं जितना Vyapar/myBillBook का हैं; नए users के लिए थोडा learning curve हो सकता हैं।

Best For: SMEs जिनको invoicing के साथ साथ detailed inventory management और accounting भी चाहिए।

Official website: TallyPrime

Which Software Is Best for Whom? (Quick Decision Guide)

  • Bilkul free, simple invoicing चाहिए तो: Zoho Invoice
  • Retail shop चलाते हैं, उधार track करना हैं तो: Vyapar
  • सिर्फ simple mobile GST billing चाहिए तो: myBillBook
  • Deep inventory + accounting चाहिए और one-time investment ठीक हैं तो: TallyPrime

Common Mistakes to Avoid While Choosing Best Invoicing Software for Small Business

ज्यादातर लोग invoicing software choose करते वक्त सिर्फ price देखते हैं, लेकिन इसमें कुछ और चीजें भी उतनी ही important हैं जैसे की:

  • GST Compliance deeply check करें: सिर्फ “GST ready” लिखा होना काफी नही हैं, यह भी देखें की E-way bill और GSTR filing support हैं या फिर नहीं।
  • Mobile App की quality भी देखें: अगर आप ज्यादा वक्त अपने दुकान /field में रहते हैं, तो desktop-only tool आपके काम नहीं आ सकता।
  • Data Export/Backup option जरूर check करें: अगर कभी software switch करना पड़ गया तो पुराना data easily migrate हो सकें।
  • Customer Support कैसा है यह भी try करें: especially Indian tools में, जब कोई urgent issue आए तो phone/WhatsApp support available होना बहुत helpful होता हैं।
  • Scalability भी ध्यान में रखें: आज आपका business छोटा हैं, लेकिन अगर अगले 1-2 साल में growth होती हैं, तो क्या यही tool ज्यादा users, ज्यादा invoices या multiple branches handle कर पाएगा? इसलिये शुरू में ही यह सोचना better है, क्योंकि बाद में, software को switch करना (data migration के साथ) काफी time-consuming हो सकता हैं।

Switching from Your Old System? Here’s How

अगर आप already किसी पुराने system (Excel या किसी दुसरे software) से switch कर रहे हैं, तो नीचे दिए steps को जरूर follow किजीए:

  • पहले अपना पुराना data export करें: customer list, pending invoices और stock details.
  • नए tool में एक trial period के through test करें: सीधा fully migrate ना करें।
  • दोनो systems को कुछ हफ्ते parallel चलायें: जब तक आपको नया tool comfortable ना लगें।
  • Team को training दें: अगर कोई और भी billing करता हैं, तो उन लोगोंको भी नया process समझा दिजिए।

शुरुआत में यहां पर extra effort लग सकता है, लेकीन इससे transition smooth रहता हैं और कोई important data miss नहीं होता।

Final Verdict

  1. अगर आप एक freelancer या छोटी service business चलाते हैं, तो Zoho Invoice से शुरू करना सही रहेगा। और यह बिलकुल free हैं और ज्यादातर जरुरी features भी दे देता हैं।
  2. अगर आप retail या trading business को चलाते हैं जहां पर inventory और उधार इन दोनोंको track करना जरुरी होता हैं, तो इसके लिए Vyapar सबसे better fit लगता हैं। इसमें India-specific features की एक सबसे बडी strength उपलब्ध हैं।
  3. जिस businesses को deep accounting और inventory management चाहिए, उनके लिए TallyPrime एक proven, reliable choice हैं, बस शुरुआत में learning curve के लिए तैयार रहना होगा।

FAQs:

Q1. सबसे सस्ता GST billing software कौनसा हैं?

Ans: Zoho Invoice यह completely free हैं (limit के अंदर) और Vyapar का mobile app भी permanently free हैं।

Q2. क्या invoicing software GST return file करने में मदद करता हैं?

Ans: कुछ tools (जैसे Vyapar और TallyPrime के higher plans) GST filing और E-way bill generation में direct मदद करते हैं, लेकिन हर tool में यह  feature नहीं होता। फिर भी purchase करने से पहले एक बार confirm जरूर करें।

Q3. छोटी दुकान के लिए desktop या mobile app इसमें क्या better हैं?

Ans: अगर आप ज्यादा वक्त दुकान में रहते हो तो mobile app (जैसे Vyapar या myBillBook) ज्यादा practical हो सकता हैं, लेकिन Office-based business के लिए desktop tools (TallyPrime) better होंगे।

Q4. क्या free plans production use के लिए safe हैं?

Ans: हां, ज्यादातर free plans (Zoho Invoice, Vyapar mobile) genuinely usable हैं, बस invoice limit या features थोडे restricted होते हैं।

Q5. एक business के लिए multiple invoicing tools use कर सकते हैं क्या?

Ans: Technically हो सकता है, लेकीन recommend नहीं किया जाता क्योंकि इससे records दो जगह split हो जाते हैं और reconciliation मुश्कील हो जाता हैं। इसलिये जब तक switch करने के लिए कोई बडा reason ना हो तब तक एक ही tool पर stick रहना better हो सकता हैं।

Leave a Comment