Hero Splendor Plus : कीमत, माइलेज, फीचर्स और परफॉर्मेंस की पूरी जानकारी

भारत में अगर सबसे ज्यादा भरोसेमंद और माइलेज देने वाली बाइक की बात हो, तो Hero Splendor Plus का नाम सबसे पहले आता है। यह बाइक पिछले कई सालों से आम भारतीयों की पहली पसंद बनी हुई है। कम कीमत, शानदार माइलेज और लो मेंटेनेंस की वजह से यह आज भी लाखों लोगों की फेवरेट बाईक है। इस ब्लॉग में हम Hero Splendor Plus की कीमत, माइलेज, फीचर्स, इंजन, परफॉर्मेंस और खरीदने लायक है या नही इस प्रकार के हर चीज को आसान भाषा में विस्तार से समझेंगे।

Hero Splendor Plus क्यों है भारत की सबसे भरोसेमंद बाइक?

Hero Splendor Plus सिर्फ एक बाइक नही, बल्कि भरोसे का नाम है।

यह बाइक उन लोगों के लिए बनी है जो:

  1. हर दिन ऑफिस या काम पर जाते है
  2. कम खर्च में ज्यादा माइलेज चाहते है
  3. ऐसी बाइक चाहते है जो सालों तक बिना परेशानी चले

Hero की मजबूत सर्विस नेटवर्क और Splendor का proven इंजन इसे भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक बनाता है।

Hero Splendor Plus की कीमत (Price in India) :

Hero Splendor Plus की कीमत इसे बजट सेगमेंट में सबसे मजबूत विकल्प बनाती है। इसकी एक्स शोरूम कीमत लगभग ₹75,000 से ₹80,000 (शहर के अनुसार अलग अलग) तक रहती है और ऑन रोड कीमत टैक्स, इंश्योरेंस और RTO मिलाकर थोडी ज्यादा हो सकती है। इस प्राइस रेंज में Splendor Plus उन लोगों के लिए बेस्ट है जो कम बजट में भरोसेमंद बाइक चाहते है।

Click here for more information

Hero Splendor Plus का इंजन और परफॉर्मेंस :

Hero Splendor Plus में मिलता है:

  • 97.2cc का एयर कूल्ड, सिंगल सिलेंडर इंजन
  • स्मूथ पिकअप और आरामदायक राइड
  • BS6 इंजन जो पर्यावरण के लिए भी बेहतर है

यह बाइक हाई स्पीड रेसिंग के लिए नही, बल्कि डेली यूज और लंबी उम्र के लिए बनी है। शहर की ट्रैफिक में इसका परफॉर्मेंस काफी अच्छा रहता है।

Hero Splendor Plus माइलेज – यह बाईक असली माइलेज कितना देती है ?

माइलेज ही Splendor Plus की सबसे बडी ताकत है। इस बाईक का कंपनी क्लेम माइलेज लगभग 70 kmpl है। और रियल वर्ल्ड में देखा जाए तो इसका माइलेज शहर में लगभग 60 से 65 kmpl तक और हाईवे पर 65 से 70 kmpl तक मिलता है। अगर सही तरीके से चलाया जाए और समय पर सर्विस कराई जाए, तो यह बाइक माइलेज के मामले में निराश नही करती।

Hero Splendor Plus के फीचर्स :

Hero Splendor Plus फीचर्स के मामले में सिंपल लेकिन काम के फीचर्स देती है। इसमें,

  • i3S टेक्नोलॉजी – ट्रैफिक में बाइक अपने आप बंद होकर फ्यूल बचाती है
  • एनालॉग स्पीडोमीटर
  • साइड स्टैंड इंजन कट ऑफ
  • आरामदायक सीट

जैसे फीचर्स देखने को मिलते है। यह बाइक दिखावे से ज्यादा यूजेबिलिटी पर फोकस करती है।

डिजाइन और लुक – सिंपल लेकिन क्लासिक :

Hero Splendor Plus का डिजाइन सालों से ज्यादा बदला नही है, लेकिन यही इसकी पहचान है। यह बाईक क्लासिक बॉडी ग्राफिक्स के साथ साथ कई सारे कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध है। इसकी राइडिंग पोजिशन काफी सीधी और आरामदायक होती है। यह बाइक हर उम्र के लोगों पर अच्छी लगती है – चाहे वह स्टूडेंट हो या बुजुर्ग।

सस्पेंशन, ब्रेक और राइड क्वालिटी :

इस बाईक के आगे टेलीस्कोपिक सस्पेंशन और पीछे डुअल शॉक एब्जॉर्बर होते है। इसमें ड्रम ब्रेक (कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम के साथ) होते है जिसकी वजह से खराब सडकों और गांव के रास्तों पर भी Splendor Plus की राइड क्वालिटी आरामदायक रहती है।

Hero Splendor Plus के फायदे और नुकसान :

फायदे:
  1. शानदार माइलेज
  2. भरोसेमंद और टिकाऊ इंजन
  3. कम मेंटेनेंस खर्च
  4. हर जगह सर्विस सेंटर उपलब्ध
नुकसान:
  1. फीचर्स थोड़ बेसिक
  2. हाई स्पीड पसंद करने वालों के लिए नही

Hero Splendor Plus किसके लिए बेस्ट है ?

Hero Splendor Plus खास तौर पर इन लोगों के लिए बेस्ट है:

  1. स्टूडेंट्स
  2. ऑफिस जाने वाले लोग
  3. गांव और छोटे शहरों के राइडर्स
  4. पहली बाइक खरीदने वाले

अगर आपकी प्राथमिकता माइलेज और भरोसा है, तो यह बाइक आपके लिए परफेक्ट है।

Hero Splendor Plus vs अन्य 100cc बाइक्स :

Splendor Plus की तुलना जब Bajaj Platina या Hero HF Deluxe से की जाती है, तो Splendor का नाम भरोसे और रीसेल वैल्यू में आगे रहता है।

मेंटेनेंस और सर्विस कॉस्ट :

इस बाईक सालाना मेंटेनेंस खर्च बहुत कम होता है। Hero की मजबूत सर्विस नेटवर्क वजह से इसके स्पेयर पार्ट्स आसानी से उपलब्ध हो जाते है। यह बाइक सामान्य लोगों के जेब पर भारी नही पडती।

निष्कर्ष – क्या Hero Splendor Plus खरीदना सही फैसला है ?

अगर आप एक ऐसी बाइक चाहते है जो:

  1. शानदार माइलेज दे
  2. सालों तक बिना परेशानी चले
  3. कम बजट में भरोसेमंद हो

तो Hero Splendor Plus आज भी भारत की सबसे समझदारी भरी बाइक है।

FAQs (Frequently Asked Questions) :

Q1. Hero Splendor Plus का माइलेज कितना है ?

Ans: Hero Splendor Plus का कंपनी क्लेम माइलेज लगभग 70 kmpl है, जबकि रियल कंडीशन में यह बाइक शहर में 60 से 65 kmpl और हाईवे पर 65 से 70 kmpl तक का माइलेज देती है।

Q2. क्या Hero Splendor Plus डेली यूज के लिए अच्छी बाइक है ?

Ans: हाँ, Hero Splendor Plus डेली यूज के लिए एक बेहतरीन बाइक है। इसका इंजन भरोसेमंद है, माइलेज शानदार है और मेंटेनेंस कॉस्ट बहुत कम आती है, जिससे यह हर दिन चलाने के लिए परफेक्ट बनती है।

Q3. Hero Splendor Plus किसके लिए सबसे बेस्ट है ?

Ans: Hero Splendor Plus स्टूडेंट्स, ऑफिस जाने वालों, गांव और छोटे शहरों के राइडर्स और पहली बाइक खरीदने वालों के लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन है।

Official website : click here

Leave a Comment