Hero Passion Plus का Introduction :
भारत में अगर 100cc कम्यूटर बाइक की बात होती है, तो Hero MotoCorp का नाम सबसे पहले लिया जाता है। Hero Passion Plus उन बाइक्स में से एक है जिसने सालों से भारतीय मिडिल क्लास परिवारों का भरोसा जीता है। कम कीमत, बेहतरीन माइलेज, कम मेंटेनेंस खर्च और मजबूत इंजन ये सभी खूबियां इसे एक परफेक्ट डेली यूज बाइक बनाती है। अगर आप ऑफिस, कॉलेज या हर दिन के काम के लिए एक ऐसी बाइक चाहते है जो जेब पर भारी न पडे और सालों तक साथ निभाए, तो यह लेख आपके लिए है। यहां हम विस्तार से जानेंगे Hero Passion Plus की कीमत, माइलेज, इंजन, फीचर्स, कम्फर्ट, मेंटेनेंस और यह किन लोगों के लिए सही विकल्प है।
Hero Passion Plus की कीमत (Hero Passion Plus Price in India) :
Hero Passion Plus की एक्स शोरूम कीमत लगभग ₹ 75,000 से ₹ 80,000 के बीच रहती है (अलग अलग राज्य के अनुसार थोडा अंतर हो सकता है)। ऑन रोड कीमत आरटीओ चार्ज और इंश्योरेंस के कारण बढ सकती है। इस प्राइस रेंज में यह बाइक उन ग्राहकों के लिए खास है जो बजट फ्रेंडली और भरोसेमंद बाइक की तलाश में है। Hero कंपनी आसान EMI और फाइनेंस ऑप्शन भी देती है, जिससे कम डाउन पेमेंट में बाइक खरीदी जा सकती है। कम कीमत में यह बाइक एक बेहतरीन वैल्यू फॉर मनी विकल्प बनकर सामने आती है।
Click here for more information
इंजन और परफॉर्मेंस (Engine & Performance) :
Hero Passion Plus में 97.2cc का सिंगल सिलेंडर, एयर कूल्ड इंजन मिलता है। यह इंजन लगभग 8 PS की पावर और 8 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 4 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है जो स्मूथ गियर शिफ्टिंग का अनुभव देता है। इस बाइक की खास बात है Hero की i3S (Idle Stop – Start System) टेक्नोलॉजी। ट्रैफिक सिग्नल पर रुकने पर इंजन अपने आप बंद हो जाता है और क्लच दबाते ही स्टार्ट हो जाता है। इससे पेट्रोल की बचत होती है और माइलेज भी बेहतर मिलता है। शहर की ट्रैफिक, छोटी गलियां या गांव की सडके, हर जगह यह बाइक संतुलित और स्मूथ परफॉर्मेंस देती है। हालांकि हाईवे पर ज्यादा स्पीड पसंद करने वालों के लिए इसकी पावर थोडी सीमित लग सकती है।
माइलेज और फ्यूल एफिशिएंसी (Hero Passion Plus Mileage) :
100cc सेगमेंट में माइलेज सबसे बडा फैक्टर होता है। Hero Passion Plus इस मामले में निराश नही करती। इसका कंपनी claimed माइलेज लगभग 65 से 70 kmpl तक है और रियल वर्ल्ड माइलेज लगभग 60 से 65 kmpl तक मिलता है। अगर आप हररोज 20 से 30 किलोमीटर की यात्रा करते है, तो यह बाइक आपके फ्यूल खर्च को काफी कम कर सकती है। कम पेट्रोल खर्च के कारण यह बाइक मिडिल क्लास परिवारों के बजट में फिट बैठती है और लंबी अवधि में बडी बचत देती है।
डिजाइन और स्टाइल (Design & Looks) :
Hero Passion Plus का डिजाइन सिंपल और क्लासिक है। इसमें ज्यादा फैंसी एलिमेंट्स नही है, लेकिन इसका साधा लुक हर उम्र के लोगों को पसंद आता है। इसके,
- आकर्षक ग्राफिक्स
- नए कलर ऑप्शन
- आरामदायक और लंबी सीट
- मजबूत बॉडी बिल्ड
उन लोगों के लिए उपयुक्त है जो दिखावे से ज्यादा भरोसे और उपयोगिता को महत्व देते है।
फीचर्स और स्पेसिफिकेशन (Features & Specifications) :
इस कीमत में Hero Passion Plus जरूरी फीचर्स के साथ आती है, इसमें मिलता है :
- i3S टेक्नोलॉजी
- एनालॉग स्पीडोमीटर और फ्यूल गेज
- ड्रम ब्रेक सिस्टम
- टेलीस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन
- रियर ड्यूल शॉक एब्जॉर्बर
- ट्यूबलेस टायर
हालांकि इसमें डिजिटल कंसोल या ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसे एडवांस फीचर्स नही मिलते, लेकिन यह बाइक अपने सेगमेंट में एक भरोसेमंद और मजबूत विकल्प है।
कम्फर्ट और राइड क्वालिटी (Comfort & Riding Experience) :
Hero Passion Plus की सीट चौडी और आरामदायक है, जिससे लंबी दूरी की राइड में थकान कम महसूस होती है। हल्का वजन और आसान हैंडलिंग इसे ट्रैफिक में चलाने के लिए सुविधाजनक बनाते है। गांव की खराब सडकों पर भी इसका सस्पेंशन अच्छा काम करता है। अगर आप रोज ऑफिस या कॉलेज जाने के लिए बाइक इस्तेमाल करते है, तो यह एक आरामदायक और भरोसेमंद साथी साबित हो सकती है।
मेंटेनेंस और सर्विस कॉस्ट (Maintenance & Service Cost) :
Hero MotoCorp का भारत में बडा सर्विस नेटवर्क है। इसी वजह से इसके स्पेयर पार्ट्स सस्ते में आसानी से उपलब्ध हो जाते है। इसके सर्विस सेंटर हर जगह होने के कारण इसका सर्विस खर्च भी कम होता है। कम मेंटेनेंस कॉस्ट के कारण यह बाइक लंबे समय तक जेब पर भारी नही पडती। यही वजह है कि इसे एक लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट बाइक माना जाता है।
Hero Passion Plus बनाम अन्य बाइक्स :
Passion Plus vs Splendor Plus :
Splendor Plus ज्यादा पॉपुलर है, लेकिन Passion Plus, कीमत के मामले में थोडा किफायती विकल्प हो सकती है।
Passion Plus vs Bajaj Platina :
Platina माइलेज के लिए जानी जाती है, जबकि Passion Plus ब्रांड भरोसे और बैलेंस्ड परफॉर्मेंस के लिए मशहूर है।
अगर आपका फोकस भरोसे और कम मेंटेनेंस पर है, तो Passion Plus बेहतर विकल्प बन सकती है।
फायदे और नुकसान (Pros & Cons) :
फायदे :
- शानदार माइलेज
- कम कीमत
- भरोसेमंद ब्रांड
- कम मेंटेनेंस खर्च
नुकसान :
- हाईवे पर सीमित पावर
- एडवांस फीचर्स की कमी
किसे खरीदनी चाहिए ?
- डेली ऑफिस जाने वाले लोग
- कॉलेज स्टूडेंट्स
- ग्रामीण क्षेत्रों के ग्राहक
- पहली बार बाइक खरीदने वाले
अगर आपका उद्देश्य कम खर्च में हर दिन की जरूरत पूरी करना है, तो Hero Passion Plus आपके लिए एक समझदारी भरा फैसला हो सकता है।
निष्कर्ष (Conclusion) :
Hero Passion Plus उन लोगों के लिए डिजाइन की गई है जो कम कीमत में शानदार माइलेज और दमदार परफॉर्मेंस चाहते है। यह बाइक मिडिल क्लास परिवारों की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाई गई है। कम कीमत, बेहतर माइलेज, कम मेंटेनेंस और Hero का भरोसा, ये सभी कारण इसे एक परफेक्ट कम्यूटर बाइक बनाते है। अगर आप 100cc सेगमेंट में एक बजट, भरोसेमंद और लंबे समय तक साथ देने वाली बाइक की तलाश में है, तो Hero Passion Plus आपकी लिस्ट में जरूर होनी चाहिए।
FAQs (Frequently Asked Questions) :
Q1. Hero Passion Plus का माइलेज कितना है ?
Ans: Hero Passion Plus का कंपनी claimed माइलेज लगभग 65 से 70 kmpl तक है, जबकि रियल वर्ल्ड में यह लगभग 60 से 65 kmpl तक का माइलेज दे सकती है, जो इसे एक बेहतरीन फ्यूल एफिशिएंट बाइक बनाता है।
Q2. Hero Passion Plus की ऑन-रोड कीमत कितनी है ?
Ans: इसकी एक्स शोरूम कीमत लगभग ₹ 75,000 से ₹ 80,000 के बीच है। ऑन रोड कीमत राज्य और शहर के अनुसार अलग अलग हो सकती है।
Q3. क्या Hero Passion Plus लंबी दूरी के लिए अच्छी बाइक है ?
Ans: यह बाइक मुख्य रूप से डेली कम्यूटर के लिए डिजाइन की गई है। शहर और हर दिन के इस्तेमाल के लिए यह बहुत अच्छी है, लेकिन हाईवे पर ज्यादा स्पीड के लिए इसकी पावर सीमित हो सकती है।
Official website : click here
