Hero Splendor Plus XTEC : 80 Plus माइलेज, डिजिटल फीचर्स और भरोसेमंद इंजन का एक दमदार कॉम्बिनेशन

Hero Splendor Plus XTEC : भारत में जब भी सबसे भरोसेमंद और ज्यादा माइलेज देने वाली बाइक की बात होती है, तो Hero Splendor का नाम सबसे पहले लिया जाता है। सालों से Splendor भारतीय सडकों पर राज कर रही है और अब इसका Hero Splendor Plus XTEC वेरिएंट पुराने भरोसे को नए डिजिटल फीचर्स के साथ आगे बढाता है। यह बाइक खासतौर पर उन लोगों के लिए बनाई गई है जो डेली रनिंग, कम खर्च और लॉन्ग टर्म भरोसे को प्राथमिकता देते है।

Hero Splendor Plus XTEC का Introduction : 

Hero Splendor Plus XTEC, रेगुलर Splendor Plus का अपडेटेड वर्जन है। इसमें वही भरोसेमंद 97.2cc वाला इंजन मिलता है, लेकिन साथ में जोडे गए है डिजिटल मीटर, Bluetooth कनेक्टिविटी और स्मार्ट फीचर्स, जो इसे आज के समय के हिसाब से ज्यादा प्रैक्टिकल बनाते है। स्टूडेंट्स, ऑफिस जाने वाले और गांव शहर इन दोनों जगह के राइडर्स के लिए यह एक बैलेंस्ड बाइक है।

Hero Splendor Plus XTEC का ओवरऑल रिव्यू :

अगर आप ऐसी बाइक चाहते है जो :

  • हर दिन बिना किसी परेशानी के चले
  • पेट्रोल कम खर्च करे
  • मेंटेनेंस में भी सस्ती हो

तो Hero Splendor Plus XTEC एक भरोसेमंद विकल्प साबित होती है। इसका लुक भले ही बहुत स्पोर्टी न हो, लेकिन परफॉर्मेंस और माइलेज के मामले में यह हमेशा आगे रहती है।

Click here for more information

Hero Splendor Plus XTEC की कीमत (Price in India) :

Hero Splendor Plus XTEC की एक्स शोरूम कीमत लगभग ₹ 80,000 से ₹ 85,000 के बीच है। इसकी ऑन रोड कीमत राज्य और शहर के अनुसार अलग अलग हो सकती है। इस प्रकार की किफायती कीमत में डिजिटल फीचर्स मिलना इसे वैल्यू फॉर मनी कम्यूटर बाइक बनाते है।

माइलेज (Mileage) :

Splendor की सबसे बड़ी पहचान उसका माइलेज है। कंपनी का दावा है की बाईक 80 plus km/l का माईलेज देती है। और रियल वर्ल्ड में इसका माइलेज लगभग 65 से 75 km/l तक जाता है। अगर आप रोज 30 से 40 किलोमीटर का सफर तय करते है, तो यह बाइक महीने के पेट्रोल खर्च को काफी कम कर देती है। इसी वजह से Splendor Plus XTEC को भारत की सबसे किफायती बाइक्स में गिना जाता है।

इंजन और परफॉर्मेंस :

इस बाइक में मिलता है :

  • 97.2cc एयर कूल्ड इंजन
  • पावर – 8.02 PS
  • टॉर्क – 8.05 Nm
  • 4 स्पीड गियरबॉक्स

यह इंजन तेज रफ्तार के लिए नही, बल्कि स्मूथ और लॉन्ग लाइफ परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। शहर की ट्रैफिक में यह बाइक आसानी से चलती है और कम RPM पर भी अच्छा रिस्पॉन्स देती है।

डिजिटल फीचर्स और XTEC टेक्नोलॉजी :

XTEC वर्जन को खास बनाते है इसके स्मार्ट फीचर्स, जैसे की :

  1. फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
  2. Bluetooth कनेक्टिविटी
  3. कॉल और SMS अलर्ट
  4. रियल टाइम माइलेज इंडिकेटर
  5. LED DRL

इस सेगमेंट में इतने फीचर्स मिलना, Splendor Plus XTEC बाईक को बाकी कम्यूटर बाइक्स से अलग बनाते है।

सेफ्टी और ब्रेकिंग :

सेफ्टी के लिए इसमें दिए गए है :

  1. IBS (Integrated Braking System)
  2. फ्रंट और रियर ड्रम ब्रेक
  3. बेहतर टायर ग्रिप

हालांकि इसमें डिस्क ब्रेक का ऑप्शन नही मिलता, लेकिन डेली रनिंग के लिए इसकी ब्रेकिंग संतुलित और सुरक्षित है।

डिजाइन और कलर ऑप्शंस :

Hero Splendor Plus XTEC का डिजाइन काफी क्लासिक है, इसमें हमें मिलता है :

  • सादा लेकिन भरोसेमंद लुक
  • नए ग्राफिक्स
  • आकर्षक कलर ऑप्शंस

यह बाइक हर उम्र के लोगों को पसंद आती है, खासकर उन्हें जो सादगी और भरोसे को महत्व देते है।

कम्फर्ट और राइड क्वालिटी : 

  • सीधी राइडिंग पोजिशन
  • चौडी और आरामदायक सीट
  • खराब सडकों पर भी स्टेबल राइड
  • लंबी दूरी तय करने पर भी थकान महसूस नही होती, जो इसे डेली यूज के लिए परफेक्ट बनाता है।

मेंटेनेंस और सर्विस कॉस्ट :

Hero का सर्विस नेटवर्क भारत में काफी मजबूत है। इस बाईक का सालाना सर्विस कॉस्ट लगभग ₹ 2,000 ₹ 3,000 तक हो जाता है। इसके स्पेयर पार्ट्स भी आसानी से उपलब्ध होते है। यही वजह है कि Splendor Plus XTEC लॉन्ग टर्म में एक सस्ती बाइक साबित होती है।

फायदे और नुकसान :

फायदे :
  1. शानदार माइलेज
  2. भरोसेमंद इंजन
  3. डिजिटल फीचर्स
  4. कम मेंटेनेंस
नुकसान :
  1. डिस्क ब्रेक नही
  2. स्पोर्टी लुक पसंद करने वालों के लिए नही

निष्कर्ष (Conclusion): क्या Hero Splendor Plus XTEC खरीदना सही है ?

अगर आप एक ऐसी बाइक चाहते है जो कम खर्च में सालों तक बिना टेंशन चले, शानदार माइलेज दे और अब डिजिटल फीचर्स भी ऑफर करे, तो Hero Splendor Plus XTEC आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है। यह बाइक साबित करती है कि भरोसा और टेक्नोलॉजी एक साथ मिलकर भी कमाल कर सकते है।

FAQs (Frequently Asked Questions) :

Q1. Hero Splendor Plus XTEC का माइलेज कितना है ?

Ans: Hero Splendor Plus XTEC कंपनी के अनुसार 80 प्लस km/l तक का माइलेज देती है, जबकि रियल वर्ल्ड कंडीशन में यह लगभग 65 से 75 km/l तक का माइलेज आराम से दे देती है।

Q2. क्या Hero Splendor Plus XTEC डेली रनिंग के लिए सही बाइक है ?

Ans: हाँ, यह बाइक डेली रनिंग के लिए एकदम सही है क्योंकि इसका इंजन भरोसेमंद है, माइलेज शानदार है और मेंटेनेंस कॉस्ट भी काफी कम होती है।

Q3. Hero Splendor Plus XTEC में कौन कौन से डिजिटल फीचर्स मिलते है ?

Ans: इस बाइक में फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, Bluetooth कनेक्टिविटी, कॉल और SMS अलर्ट, रियल टाइम माइलेज इंडिकेटर और LED DRL जैसे स्मार्ट फीचर्स दिए गए है।

Official website : click here

Leave a Comment